
साजिद मीर मर चुका है...अब पाकिस्तान ने खुद मुंबई हमले के मास्टरमाइंड को क्यों पकड़ा? जानें वजह
AajTak
मुंबई हमले का मास्टरमाइंड मोस्ट वांटेड आंतकी साजिद मीर को पाकिस्तान से जिंदा गिरफ्तार किया गया है. साजिद मीर पर एफबीआई 5 मिलियन का इनाम घोषित कर रखा है. पाकिस्तान ने पहले बताया था कि साजिद मीर मर चुका है.
पाकिस्तान ने 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड साजिद मीर को गिरफ्तार किया है. लाहौर की एक एंटी टेररिज्म कोर्ट ने साजिद मीर को 15 साल की सजा सुनाई है. आतंकवाद से जुड़े एक सीनियर वकील ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में लाहौर में एक आतंकवाद रोधी अदालत ने प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी साजिद मीर को 15 साल की सजा सुनाई थी. पीटीआई के मुताबिक, ये सजा टेरर फंडिंग केस में सुनाई गई.
साजिद मीर एफबीआई की मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की सूची में शामिल है. पाकिस्तान ने हमेशा साजिद मीर की मौजूदगी से इनकार किया है. पाकिस्तानी सरकार ने यहां तक दावा किया था कि उसकी मौत हो चुकी है. कहा जा रहा है कि साजिद की हिरासत से पाकिस्तान आतंक को लेकर लगे दाग साफ करना चाहता है.
अमेरिकी एजेंसी एफबीआई ने साजिद मीर के ऊपर पांच मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया है. उसे अमेरिका और भारत दोनों ही करीब एक दशक से खोज रहे हैं. साजिद मीर संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है. साजिद मीर ही मुंबई के 26/11 हमलों का मास्टरमाइंड भी है. इस हमले में करीब 170 लोग मारे गए थे. इनमें मुख्य रूप भारतीय, छह अमेरिकी और जापान समेत कई जगहों के टूरिस्ट भी शामिल थे.
पाक ने नहीं की आधिकारिक पुष्टि
निक्केई एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, एफबीआई के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि साजिद मीर पाकिस्तान में जिंदा है, हिरासत में है और उसे सजा सुनाई गई है. एक पूर्व पाकिस्तानी अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने भारत और अमेरिका को बताया था कि मुंबई हमलों का आरोपी साजिद मीर या तो मर गया है या फिर उसके ठिकाने का पता नहीं चल पा रहा है. हालांकि पाकिस्तान ने अभी तक मीर की गिरफ्तारी को आधिकारिक तौर पर नहीं बताया है. उप विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने निक्केई एशिया से कहा कि वह इस विशेष मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगी.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









