
'साक्षात भगवान बैठे हैं' प्रेमानंद महाराज से मिलने के बाद बोलीं पूनम पांडे, जपने लगीं राधा नाम
AajTak
मॉडल-एक्ट्रेस पूनम पांडे ने होली से पहले वृंदावन की धार्मिक यात्रा की, जहां उन्होंने बांके बिहारे के दरबार में माथा टेका और प्रेमानंद महाराज का सत्संग सुना. इस यात्रा के बाद पूनम ने अपने विवादित अंदाज को छोड़कर सलवार-सूट पहनना शुरू किया और आध्यात्मिक बातें करने लगीं.
मॉडल-एक्ट्रेस पूनम पांडे का बदला रूप हर किसी चौंका रहा है. कंट्रोवर्सी से दूर पूनम कृष्ण भक्ति में रमी दिखाई दे रही हैं. रिवीलिंग कपड़ों की जगह उन्हें सलवार-सूट में देखा जा रहा है. वो आध्त्यमिक बातें भी कर रही हैं. पूनम को लेकर ये सारी बातें तब शुरू हुईं, जब वो होली से पहले वृंदावन बांके बिहारी संग रंग खेलने पहुंचीं. वृंदावन से लौटने के बाद उन्होंने प्रेमानंद महाराज को लेकर चौंकाने वाली बात कही.
वृंदावन से लौटीं पूनम पांडे हमेशा विवादों में रहने वाली पांडे होली के त्योहार से पहले धार्मिक यात्रा के लिए श्री कृष्ण की नगरी वृंदावन पहुंचीं. वृंदावन पहुंचकर उन्होंने पहले बांके बिहारे के दरबार में माथा टेका. इसके बाद वो प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचीं. प्रेमानंद महाराज का सतसंग सुनकर पूनम इमोशनल हो गई थीं. वहां से लौटने के बाद उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.
पूनम पैपराजी से कहती हैं मैं प्रेमानंद महाराज जी से मिली. सच बताऊं ऐसा लग रहा था कि साक्षात भगवान बैठे हैं. मैं तो पता नहीं कितना रोई हूं वहां पर. पूनम ने ये भी बताया कि उन्होंने वृंदावन में होली खेली. इसके बाद उन्होंने पैपराजी को गुलाल लगाया. वो कहती हैं कि ये वृंदावन से लाई हूं, राधे-राधे. पूनम ने पैपराजी से राधे-राधे जपने के लिए भी कहा.
कान्हा की नगरी से लौटी पूनम के चेहरे पर एक ग्लो दिखा. सलवार-सूट में उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो माथे पर तिलक लगाए गार्डन में बैठी दिख रही हैं. वो कैप्शन में लिखती हैं कि शांती आउट साइड, शक्ति इनसाइड. पूनम पांडे का रातोरात ये बदलाव चौंकाने वाला है. लेकिन भक्ति कब किसे, कैसे बदल दे कुछ नहीं कहा जा सकता है.
विवादित रही पर्सनल लाइफ पूनम पांडे विवादों के लिए फेमस हैं. 2020 में उन्होंने सैम बॉम्बे से शादी की थी, लेकिन कुछ दिन बाद उन्होंने पति पर मारपीट और शोषण का केज दर्ज कराया था. एक्ट्रेस का आरोप था कि हनीमून के दौरान उनके पति ने उनके साथ मारपीट की थी, जिसके बाद सैम को गिरफ्तार कर लिया गया था. 2021 में उन्होंने फिर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें काफी चोट आई है. रिश्ता खराब होने के बाद वो पति से अलग हो गईं.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












