
साउथ स्टार ने छोड़ी आमिर की फिल्म, इन सितारों ने भी छोड़ी हैं बड़ी फिल्में
AajTak
अद्वैत चंदन के डायरेक्शन में बन रही 'लाल सिंह चड्ढा' ऑस्कर विनिंग हॉलिवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का हिंदी अडॉप्शन है. 'लाल सिंह चड्ढा' को इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जा सकता है.
फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय सेतुपति अब फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. वे फिल्म में आमिर के दोस्त की भूमिका निभाने वाले थे, लेकिन अब वे फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. विजय ने अब इस खबर की पुष्टि कर दी है और निर्माताओं ने भी घोषणा की है. हालांकि उनके बाहर निकलने के कारण की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है. विजय के करीबी सूत्रों से पता चला है कि विजय अब अन्य परियोजनाओं में व्यस्त हो गए हैं और उन्होंने आमिर से दूसरा विकल्प ढूंढ़ने की विनती की है. उनके बाहर निकलने का कारण जो भी रहा हो, यह पहली बार नहीं है जब किसी अभिनेता ने फिल्म बीच में छोड़ दी हो. इससे पहले भी ऐसे कई उदाहरण सामने आए हैं, जब कलाकार कभी-कभी फिल्म के मुद्दों या रचनात्मक मतभेदों के कारण बीच में फिल्म छोड़ देते हैं. बता रहे हैं उन कलाकारों के बारे में.More Related News

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












