
साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में तारा सुतारिया का नया अवतार, 2026 की बड़ी रिलीज के लिए तैयार
AajTak
साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी, जिसमें तारा सुतारिया एक नए और पावरफुल अवतार में नजर आएंगी. फिल्म कन्नड़ एक्शन थ्रिलर है, जिसका निर्देशन गीथू मोहनदास कर रहे हैं.
साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर बज हुआ है. 'टॉक्सिक' 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है. यश फिल्म के लीड हीरो हैं. यश के साथ 'टॉक्सिक' में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कई हसीनाएं हैं. इनमें से एक तारा सुतारिया हैं. तारा के करियर की शुरूआत टीवी से हुई थी. टीवी पर पहचान बनाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. लेकिन हिंदी सिनेमा में उन्हें वो सक्सेस नहीं मिली, जिसकी फैन्स को उम्मीद थी.
'टॉक्सिक' में तारा एक नए अवतार में दुनिया के सामने होंगी. जानते हैं कि यश की फिल्म में उनका रोल कितना पावरफुल और असरदार होने वाला है.
'टॉक्सिक' से बनेगा तारा का करियर? गीथू मोहनदास के निर्देशन में बनी कन्नड़ एक्शन थ्रिलर 'टॉक्सिक' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. 8 जनवरी को यश के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज किया जाएगा.
इस फिल्म में तारा सुतारिया REBECCA के किरदार में हैं. फिल्म के फर्स्ट लुक में वो खतरनाक वाइब्स देती नजर आईं. एक्ट्रेस के हाथ में बंदूक थी और वो शॉर्ट हेयरस्टाइल में बॉस लेडी लगीं. फिल्म में एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक देखकर माना जा रहा है कि ये उनके करियर के लिए टॉर्निंग पॉइंट साबित होने वाली है.
यश की फिल्म में तारा सुतारिया को कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसी हसीनाएं टक्कर देनी वाली हैं. इन हसीनाओं के बीच तारा कैसे निखर कर बाहर आएंगीं, ये फिल्म रिलीज पर ही कुछ कहा जा सकता है.
हिंदी फिल्मों में नहीं मिली कामयाबी तारा ने 2010 में डिज्नी चैनल के 'बिग बड़ा बूम' से होस्टिंग की शुरुआत की. उन्होंने 'द सुइट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर' और 'ओए जस्सी' में जैसे शोज में अभिनय करके फैन्स का दिल जीता. टीवी पर तारा को पहचान मैडी और विनी जैसे किरदारों से मिली.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












