
साइबर ठगों ने वापस कर दिए 15 लाख, इसके बाद महिला के साथ जो हुआ, उसे सुनकर रह जाएंगे दंग
AajTak
मुंबई में साइबर ठगों ने ऐसी घटना को अंजाम दिया, जिसने सबको हैरान कर दिया है. ठगों ने 77 साल की बुजुर्ग महिला से पहले भरोसा जीतने के लिए 15 लाख रुपये वापस किए और फिर एक के बाद एक ट्रांजेक्शन के जरिए 3.80 करोड़ रुपये ठग लिए. महिला को झांसा देने के लिए ठगों ने खुद को कानून प्रवर्तन अधिकारी बताया और कहा कि उनका आधार कार्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ा है.
मुंबई में एक 77 साल की महिला के साथ साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. ठगों ने खुद को कानून प्रवर्तन अधिकारी (law enforcement officials) बताकर महिला को डिजिटल अरेस्ट कर लिया था. उसे डर दिखाकर 3.80 करोड़ रुपये ठग लिए. इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब महिला ने विदेश में रह रही अपनी बेटी को कॉल किया. मुंबई पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
एजेंसी के अनुसार, बीते महीने महिला के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने वॉट्सएप कॉल किया था. कॉल करने वाले ने कहा था कि महिला द्वारा ताइवान भेजे गए एक पार्सल में प्रतिबंधित एमडीएमए ड्रग्स, पांच पासपोर्ट, एक बैंक कार्ड और कपड़े मिले हैं. महिला ने कहा कि उसने कोई पार्सल नहीं भेजा है तो कॉलर ने कहा कि इस काम में तुम्हारे आधार कार्ड का इस्तेमाल हुआ है.
इसी बीच कॉल करने वाला कहता है कि उन्हें एक मुंबई पुलिस के अधिकारी से जोड़ा जा रहा है. इसके बाद कॉल करने वाला किसी से कनेक्ट कर देता है, जो दिखने में पुलिस वाला लगता है. वो पुलिस वाला महिला से कहता है कि आपका आधार कार्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ा है. इसी के साथ महिला को स्काइप ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है. इसी के साथ कहा गया कि कॉल को डिस्कनेक्ट न करें और न ही इस मामले को किसी के साथ शेयर करें.
यह भी पढ़ें: किराए का घर, विदेशी कनेक्शन और 190 करोड़ की ठगी... आजमगढ़ में पकड़े गए साइबर अपराधियों की पूरी कहानी
जो ये सब निर्देश महिला को दे रहा था, उसने खुद को आईपीएस अधिकारी बताया था. उसने महिला से बैंक खाते की डिटेल मांगी. इस दौरान एक और ठग जुड़ता है, जिसने खुद को वित्त विभाग का अधिकारी बताता है. वह महिला को कुछ अकाउंट नंबर देता है और उनमें पैसे ट्रांसफर करने को कहता है, साथ ही ये भी कहता है कि पैसे जांच पूरी होने के बाद लौटा दिए जाएंगे.
महिला का भरोसा हासिल करने के लिए ठग रुपये ट्रांसफर कराते हैं, फिर उनमें से 15 लाख रुपये वापस भी कर देते हैं. इसके बाद वे महिला से उनके पति के जॉइंट अकाउंट से सभी पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहते हैं. महिला छह अलग-अलग खातों में कई ट्रांजेक्शन के जरिए 3.80 करोड़ रुपये भेज देती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











