
साइक्लोन 'मोंथा' के बीच अस्पतालों में शिफ्ट की गईं 787 गर्भवती महिलाएं, आंध्र प्रदेश में हाई अलर्ट
AajTak
चक्रवाती तूफान 'मोंथा' आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है और मंगलवार शाम को काकीनाडा के पास लैंडफॉल की आशंका है. राज्य में अलर्ट जारी है, ट्रेनें और उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.
चक्रवाती तूफान मोंथा लगातार आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है और मंगलवार शाम को मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के पास लैंडफॉल करने की आशंका है. इसे लेकर राज्य भर में अलर्ट जारी है, ट्रेन और फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं.
सूबे के स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार यादव ने कहा कि 'मोंथा' तूफान को देखते हुए एहतियात के तौर पर डिलीवरी के करीब 787 गर्भवती महिलाओं को पास के अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है.
'मोंथा' का मतलब थाई भाषा में सुगंधित फूल होता है.
एहतियात के तौर पर लिया गया फैसला...
सत्य कुमार यादव ने कहा कि स्थानीय मेडिकल अधिकारियों ने उन महिलाओं को, जिनकी डिलीवरी की तारीख एक हफ्ते के अंदर है, उनको हॉस्पिटल ले जाया गया है. सहायक नर्स मिडवाइव्स (ANMs) से मिली जानकारी के आधार पर इलाके और जिले के सरकारी अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया है.
उन्होंने सोमवार को एक प्रेस रिलीज़ में कहा, "787 गर्भवती महिलाओं को, जिनकी डिलीवरी जल्द होने वाली है, 'मोंथा' तूफान को देखते हुए एहतियात के तौर पर पास के अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है."

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







