
साइकिल से 25 हजार KM की यात्रा पर निकली MP की आशा, 12 राज्य किए पार, आखिरी मंजिल है दिल्ली
AajTak
MP की रहने वाली सोलो साइक्लिस्ट आशा मालवीय धनबाद पहुंच गई हैं. अब पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेंगी. वह महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए 28 राज्यों की 25 किमी की यात्रा पर निकली हैं. 11 हजार किमी का सफर तय कर चुकी हैं. दिल्ली में जाकर उनकी यात्रा खत्म होगी.
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के नाटाराम गांव की रहने वाली सोलो साइक्लिस्ट आशा 25 हजार किमी की यात्रा पर निकली हैं. उनका लक्ष्य देश के सभी 28 राज्यों तक पहुंचना है और महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण का संदेश देना है. अभी तक आशा 11 हजार किमी की दूरी तय कर चुकी हैं. अपने पड़ाव में आगे बढ़ते हुए आशा झारखंड राज्य के धनबाद पहुंची. यहां उनका स्वागत किया गया और कई प्रशासनिक अधिकारियों से उनकी मुलाकात हुई.
दरसअल, 24 साल की आशा मालवीय ने 1 नवंबर 2022 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सोलो साइक्लिस्ट के रूप में यात्रा शुरू की है. 15 अगस्त 2023 तक 25 हजार किमी का सफर तय कर नई दिल्ली पहुंचने का टारगेट है. आशा 11,100 किमी तक साइकिलिंग करते हुए बुधवार को झारखंड के धनबाद पहुंची. यहां पहुंच कर आशा ने उपायुक्त संदीप सिंह से मुलाकात की.
महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण का संदेश देना है उद्देश्य
उपायुक्त से बातचीत के दौरान आशा ने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण है. भारत के 28 राज्यों में 25 हजार किलोमीटर की कुल यात्रा करने का दृढ़संकल्प है. अभी तक 11 राज्यो में 11,100 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी हैं. यात्रा के दौरान झारखंड 12वां राज्य और धनबाद झारखंड का अंतिम पड़ाव है. यहां से पश्चिम बंगाल के आसनसोल के लिए यात्रा शुरू करेंगी.
9 राज्यों के सीएम से की मुलाकात
उपायुक्त से यात्रा का अनुभव साझा करते हुए आशा ने कहा, ''अभी तक मध्य प्रदेश, गुजरात महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और झारखंड राज्य का सफर पूरा किया है. सफर के दौरान 9 राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्री, पांच राज्य के डीजीपी, 160 आईएएस, 160 आईपीएस से मुलाकात की. वहीं, विभिन्न क्लब और एनजीओ के साथ महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण को लेकर 101 कार्यक्रम किए हैं.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








