
'सांस तक नहीं ले पा रहे...' गाजीपुर लैंडफिल साइट के धुएं से परेशान दिल्ली-नोएडा के लोगों की आपबीती
AajTak
पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर रविवार शाम को भीषण आग लग गई, आग बुझाने का काम अभी भी जारी है. आग लगने की इस घटना को लेकर अब बीजेपी आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमलावर हो गई है.
पूर्वी दिल्ली में गाजीपुर ‘लैंडफिल’ स्थल (कचरा एकत्र करने का स्थान) पर रविवार शाम लगी आग स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गई है. आसपास का पूरा क्षेत्र बदबू एवं धुएं से भर गया. आग इस कदर भीषण रही कि धुएं का गुबार आसमान छू रहा था. इस आग की वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं और लोगों को सांस लेने में घुटन हो रही है. यह धुंआ ना केवल दिल्ली बल्कि उससे सटे नोएडा और गाजियबाद के इलाकों तक फैल गया. 30 से जायदा गाडियां कल से अब तक आग पर काबू पाने में लगी हुई है..
पूरी रात आग को बुझाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला है लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है और कई हिस्से अभी भी धधक रहे हैं. फायर ब्रिगेड की 30 से ज्यादा गाडियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं. इसके अलावा अन्य उपकरणों की भी मदद ली जा रही है.
दरअसल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के गाजीपुर और भलस्वा जैसे प्रमुख लैंडफिल साइट्स में आग लगना कोई नई बात नहीं है. हर साल जब गर्मी का मौसम आता है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है, तो लैंडफिल साइट नरक में तब्दील हो जाती है.
यह भी पढ़ें: घंटों बाद भी नहीं बुझी 'कूड़े के पहाड़' में लगी आग, आज दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल का दौरा करेंगे BJP नेता
परेशान लोगों ने बताई अपनी आपबीती आग लगने से ना केवल दिल्ली के लोगों को दिक्कतें हो रही हैं बल्कि गाजियाबाद और नोएडा तक के लोगों को दिक्कत हो रही है. स्थानीय निवासी नाज़रा ने बताया "मैं यहां रहती हूं और धुएं से आंखों में परेशानी हो रही है... हमें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है. पूरी कॉलोनी परेशान है." नोएडा के रहने वाले सुमित कहते हैं, 'मुझे सांस लेने में दिक्कत हो रही है. प्रशासन लापरवाही बरत रहा है...धुएं का बुजुर्गों पर गंभीर असर होगा.'
एक स्थानीय निवासी ने बताया, "हम 1990 के दशक से इस समस्या का सामना कर रहे हैं. हम मधुमेह, बीपी, थायराइड और आंखों में जलन से जूझ रहे हैं. यहां तक कि छोटे बच्चे भी इससे पीड़ित हैं... आंखों में जलन हो रही है. हम बाहर नहीं जा पा रहे हैं... चाहे दिल्ली सरकार हो या केंद्र सरकार, हमारी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है .'

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








