
सांसदों के निलंबन के खिलाफ विपक्ष का मार्च, खड़गे बोले- लोकतंत्र की हत्या कर रही सरकार
AajTak
संसद की सुरक्षा को लेकर हंगामा कर रहे 140 से ज्यादा विपक्षी सांसदों को शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया गया है, जिसके खिलाफ विपक्षी सांसदों ने पुराने संसद भवन से विजय चौक तक मार्च निकाला.
संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग पर हंगामा कर रहे 140 से ज्यादा विपक्षी सांसदों को शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया गया है, जिसके खिलाफ विपक्षी सांसदों ने पुराने संसद भवन से विजय चौक तक मार्च निकाला.
इस मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री सदन में नहीं बोलते हैं. उन्हें संसद की सुरक्षा में सेंधमारी पर सदन में बोलना चाहिए, लेकिन वह संसद को छोड़कर सब जगह बोलते हैं. खड़गे ने कहा कि वो लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कल देशभर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें इंडिया गठबंधन के सभी नेता शामिल होंगे.
राज्यसभा में नेता विपक्ष खड़गे ने कहा, हम राज्यसभा और लोकसभा के स्पीकर से बोलने की इजाजत मांगते हैं, लेकिन हमें बोलने नहीं दिया जाता. उन्हें बताना चाहिए ये दोबारा कैसे हुआ. सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद सदन को डिस्टर्ब करते हैं, उन्हें लोकतंत्र में विश्वास नहीं है. वह कोई चर्चा नहीं करना चाहते हैं.
विपक्ष के इस मार्च में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, शरद पवार, सुप्रिया सुले, प्रमोद तिवारी, राम गोपाल यादव जैसे कई बड़े नेता शामिल हैं. इस मार्च को लेकर कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, हम न डरेंगे, न हारेंगे और संसद की रक्षा करते रहेंगे.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







