
सांवले रंग की वजह से ट्रोलर्स करते हैं भद्दे कमेंट्स, हताश होकर एक्ट्रेस ने उठाया यह कदम
Zee News
बंगाली सिरियल “त्रिनयनी’’ से 2019 में टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने वाली श्रुति दास ने कहा कि पिछले दो साल से उनकी त्वचा के रंग को लेकर भद्दी टिप्पणियां की जाती रही हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उन पर और निजी हमले किए जाने लगे हैं.
नई दिल्लीः एक टीवी अदाकारा को उनके जिल्द के रंग को लेकर लगातार दो सालों से निशाना बनाए जाने का मामला सामने आया है. एक्ट्रेस का सब्र का बांध जब टूट गया तो उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. दरअसल, बंगाली टीवी एक्ट्रेस श्रुति दास ने सोशल मीडिया पर अपने सांवले रंग को लेकर अक्सर की जाने वाली भद्दे तंकीदों के खिलाफ कोलकाता पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. बंगाली सिरियल “त्रिनयनी’’ से 2019 में टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने वाली श्रुति दास ने कहा कि पिछले दो साल से उनकी त्वचा के रंग को लेकर भद्दी टिप्पणियां की जाती रही हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उन पर और निजी हमले किए जाने लगे हैं. जबतक मैं इसे बर्दाशत कर सकती थी, मैंने किया लेकिन अब और नहीं कर सकती थी. कोलकाता पुलिस के एक सीनियर ऑफसर ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है. मेरे किरदार और सलाहियत पर भारी है मेरा रंग 25 वर्षीय अभिनेत्री दास ने से कहा कि शुरुआत में सभी ने मुझे ट्रॉल्स को नजरअंदाज करने को कहा और मैंने ऐसा ही किया. लेकिन यह वक्त गुजरने के साथ और खराब होता गया. मैं अपने पहले टीवी धारावाहिक “त्रिनयनी’’ के निर्देशक के साथ रिश्ते में हूं. यह जानने के बाद ट्रोलर्स की फौज ने और भद्दी टिप्पणियां करनी शुरू कर दी और उन्होंने मेरे किरदार और सलाहियत पर सवाल उठाए. मुझे लगता है कि अगर मैंने इन्हें और नजरअंदाज किया तो इससे उन्हें इस नफरत को जारी रखने की वजहें मिल जाएगी.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








