
सांप ने झपटा, डंक मारा… लेकिन कैप ने बचा ली जान! वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो रहा है. दरअसल, इस वीडियो में एक विशालकाय सांप बार-बार एक शख्स पर हमला करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसकी कैप के चलते सांप का जहरीला डंक उसे नुकसान नहीं पहुंचा पाता.
सोशल मीडिया पर सांप से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं, फिर चाहे सांप के हमले के हों या किसी मकान के छत से सांप के गिरने का वीडियो हो. कई वीडियो सांप और नेवले की लड़ाई के होते हैं जो लोगों मन में रोमांच ले आता है.
फिलहाल एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि, क्या ऐसा भी हो सकता है. वहीं कुछ लोग कह रहे हैं जा को रखें साइंयां, मार सके ना कोय कहावत इसी लिए बनी है.
सांप ने बार-बार डंक मारे, लेकिन...
वीडियो में दिखता है एक शख्स कैप लगाकर बैठा है. वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे शख्स आराम से बैठकर फोन पर बातें कर रहा है. उसे भी नहीं पता होता है कि अगले पल उसके साथ क्या हो सकता है. पीछे से एक विशालकाय सांप आकर उसके सिर पर कई बार अटैक करता है. आप देखेंगे कि कैसे उनके अपना मुंह खोल रखा है और काफी तेजी से उसके सिर पर डंक मार रहा है.
देखें वायरल वीडियो
शख्स को तुरंत समझ आता है कि उसके पीछे कुछ है और वो देखने के लिए पलटता भी है लेकिन सांप की पकड़ इतनी मजबूत होती है कि उसके मुंह में ही टोपी रह जाती है. यह वीडियो X के हैंडल @AMAZlNGNATURE पर शेयर किया गया है। साथ ही कैप्शन में लिखा गया है- 'वो अपनी टोपी की वजह से बच गया. वीडियो को अब तक 7 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। कई यूजर्स ने वीडियो को देखने के बाद हैरानी जताई है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.









