
'सांप उन्हें भी काटेगा, जो इन्हें पालेगा', आतंकवाद पर हिना रब्बानी खार को एस जयशंकर की दो टूक
AajTak
पाकिस्तान की मंत्री हिना रब्बानी खार ने हाल ही में लाहौर ब्लास्ट के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया था. भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हिना रब्बानी पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया आज पाकिस्तान को आतंकवाद के केंद्र के तौर पर देखती है.
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक बार फिर आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई है. एस जयशंकर ने कहा कि दुनिया पाकिस्तान को आतंकवाद का 'एपिसेंटर' के तौर पर देखती है. उन्होंने कहा कि दो साल के कोरोना काल के बावजूद वैश्विक समुदाय यह नहीं भूला है कि आतंकवाद की इस बुराई की जड़ कहां है. एस जयशंकर ने यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में एक पत्रकार द्वारा पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी के बयान से जुड़े सवाल पर ये जवाब दिया. रब्बानी ने हाल ही में आरोप लगाए थे, ''किसी भी देश ने भारत से अच्छा आतंकवाद का इस्तेमाल नहीं किया.''
हिना रब्बानी के बयान पर किया पलटवार
इस दौरान एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का जिक्र किया. एस जयशंकर ने कहा कि मैंने मीडिया रिपोर्ट में हिना रब्बानी का बयान पढ़ा. इस दौरान मुझे करीब एक दशक पुराना समय याद आ गया. जब हिलेरी क्लिंटन ने पाकिस्तान का दौरा किया था. तब हिना रब्बानी खार भी मंत्री थीं. इस दौरान क्लिंटन ने रब्बानी के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, ''आप अपने घर के बैकयार्ड में सिर्फ यह सोचकर सांप नहीं रख सकते कि वे सिर्फ आपके पड़ोसी को काटेंगे. वे उन लोगों को भी काटेंगे, जिन्होंने उन्हें पाल रखा है. लेकिन आप सभी को पता है कि पाकिस्तान अच्छी सलाह लेने के लिए नहीं जाना जाता. आज आप देखिए वहां क्या हो रहा है?
एस जयशंकर ने दी पाकिस्तान को सलाह
एस जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान को अपनी गतिविधियों को सुधारना चाहिए और एक अच्छा पड़ोसी बनने की कोशिश करनी चाहिए. भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि दुनिया 'मूर्ख' नहीं है और आतंकवाद में शामिल देशों, संगठनों और लोगों को पहचानती है. उन्होंने कहा कि वे (पाकिस्तान) जो कुछ भी कह रहे हों, सच्चाई यह है कि सभी लोग, पूरी दुनिया आज उन्हें आतंकवाद के केन्द्र के रूप में देखती है.
एस जयशंकर ने कहा, मुझे पता है कि दुनिया पिछले ढाई साल से कोरोना से जूझ रही है. इस दौरान कई यादें थोड़ी धुंधली हो गई है. लेकिन मैं यह कह सकता हूं कि दुनिया यह नहीं भूली है कि आतंकवाद शुरू कहां से होता है और क्षेत्र से बाहर तमाम गतिविधियों पर किसकी छाप नजर आती है. 24 घंटे में दो बार लगाई फटकार विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 24 घंटे में दो बार पाकिस्तान को फटकार लगाई है. इससे पहले बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर नेसंयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक ओपन डिबेट में हिस्सा लेते हुए कहा कि अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को पनाह देने और अपने पड़ोसी देश की संसद पर हमला करने वाले इस मंच पर उपदेश नहीं दे सकते.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








