
सहवाग का ट्वीट- फोन बाथरूम में गिर गया, तब तक के लिए ये नंबर, फैंस हैरान!
AajTak
वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag Tweet) ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं. उन्होंने एक ऐसा ट्वीट किया जिसे देख फैंस चौंक गए. सहवाग ने एक मोबाइल नंबर ट्वीट करते हुए कहा कि लोग उनसे इस नंबर पर बात कर सकते हैं.
टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag Tweet) ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं. उन्होंने एक ऐसा ट्वीट किया जिसे देख फैंस चौंक गए. सहवाग ने एक मोबाइल नंबर ट्वीट करते हुए कहा कि लोग उनसे इस नंबर पर बात कर सकते हैं. आखिर सहवाग ने जो मोबाइल नंबर ट्विटर पर शेयर किया वो किसका था, आइए जानते हैं.. (सभी फोटो- गेटी) आपको बता दें कि वीरेंद्र सहवाग ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया कि उनका फोन शावर में गिर गया है. जब तक वो ठीक नहीं हो जाता आप 9112083319 पर मुझसे बात कर सकते हैं. सहवाग का ये ट्वीट देखकर फैंस चौंक गए. Dropped my phone in the shower, getting it fixed, call me on 9112083319 लोग सोच में पड़ गए कि आखिर कोई सेलेब्रिटी अपना नंबर सोशल मीडिया पर कैसे पोस्ट कर सकता है, लेकिन वीरू ने ऐसा कर दिया. फैंस को एक पल के लिए लगा शायद सहवाग ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है. लेकिन कुछ ही देर में माजरा समझ आ गया.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










