
ससुर के निधन से दर्द में कियारा आडवाणी, शेयर की इमोशनल पोस्ट, बोलीं- आपने मुझे...
AajTak
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने पिता को खो दिया है. ससुर के निधन से कियारा आडवाणी भी काफी दुखी हैं. कियारा ने ससुर को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है. जानें कियारा ने क्या लिखा?
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा मु्श्किल दौर से गुजर रहे हैं. सिद्धार्थ के पिता सुनील मल्होत्रा का 14 फरवरी को दिल्ली में निधन हो गया. पिता की मौत से सिद्धार्थ को तगड़ा झटका लगा है. कियारा भी ससुर के खोने के दर्द में हैं. कियारा ने अब सोशल मीडिया पर ससुर की याद में इमोशनल पोस्ट शेयर की है.
ससुर को कियारा ने किया याद
कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है. थ्रोबैक फोटो में कियारा अपने ससुर संग पोज देती नजर आईं. उनके साथ उनकी सास और सिद्धार्थ भी देखे जा सकते हैं. हैप्पी फैमिली फोटो शेयर करते हुए कियारा ने ससुर को श्रद्धांजलि दी है.
कियारा ने ससुर को याद करते हुए लिखा- शुरुआत से ही आपने खुले दिल से मुझे अपनाया. प्यार के साथ मेरा स्वागत किया. आपकी गर्मजोशी हमेशा बनी रहती थी. परिवार के लिए आपका प्यार सबसे ऊपर रहता था. आप हमेशा हर मोड़ पर साथ खड़े रहे. आपने हमेशा पूरी तवज्जो से बात सुनी.
'आप हर छोटी-छोटी बातों को याद रखते थे. आपने हमेशा खुले दिल से प्यार दिया, बदले में कभी कोई उम्मीद नहीं रखी. आपकी कहानियां, आपकी हंसी, आपकी स्ट्रेंथ और आपका कोमल दिल हमेशा मेरे साथ रहेगा.'

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












