
ससुराल से छुटकारा पाने के लिए विवाहिता ने बनाया खौफनाक प्लान, मासूम पर भी नहीं किया रहम
Zee News
ससुराल वालों से छुटकारा पाने के लिए विवाहिता ने ऐसा खौफनाक प्लान बनाया कि चार लोगों की जान जोखिम में पड़ गई तो वहीं एक मासूम की मौत हो गई. पुलिस ने विवाहिता को हिरासत में ले लिया है. देवर ने एफआईआर दर्ज कराई है
बहराइच: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बहराइच से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित मछियाही गांव में ससुराल वालों से छुटकारा पाने के लिए घर की बहू ने चाय में जहर मिला दिया. जहरीली चाय से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और चार अन्य लोगों की हालत गंभीर हैं. पुलिस को इस घटना के पीछे प्रेम संबंधों का मामला होने का शक है. ASP (सिटी) कुंवर ज्ञानन्जय सिंह ने बताया कि युवती अनीता जायसवाल का विवाह पिछले दिसंबर माह में मछियाही गांव के पूरन जायसवाल से हुआ था. अनीता की अपने ससुराल वालों से अनबन रहती थी और वह किसी तरह उनसे छुटकारा पाना चाहती थी. एक दिन पहले ही अनीता मायके से लौटी थी. उन्होंने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि सोमवार सुबह अनीता का पति घर पर नहीं था. त्योहार के कारण घर पर मेहमान आए हुए थे. आरोप है कि सुबह अनीता ने परिवार और मेहमानों के लिए चाय बनाई और उसमें अपने मायके से लाया हुआ जहरीला पदार्थ मिला दिया.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









