
ससुराल में फंदे से लटका मिला दामाद का शव, विवाद के बीच पत्नी को पहुंचा था लेने
AajTak
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के बदरपुर इलाके में 32 वर्षीय युवक की उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. युवक पत्नी से चल रहे वैवाहिक विवाद को सुलझाने दिल्ली आया था. पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में किसी साजिश के संकेत नहीं मिले हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया है और मामले की जांच जारी है.
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के बदरपुर इलाके में एक 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार,फिलहाल इस घटना में किसी साजिश या आपराधिक कृत्य के संकेत नहीं मिले हैं. प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद के चलते मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.
पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह करीब 9 बजे गौतमपुरी क्षेत्र से घरेलू विवाद को लेकर पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी. सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक युवक अपने ससुराल के घर के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित कमरे में मृत पाया गया. मृतक की पहचान अजब सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला था.
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, अजब सिंह अपनी पत्नी से चल रहे वैवाहिक विवाद को सुलझाने के उद्देश्य से दिल्ली आया था और ससुराल पहुंचकर पत्नी को अपने साथ घर लौटने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा था. हालांकि, परिजनों द्वारा उसकी बात न मानने के बाद वह कथित तौर पर काफी तनाव में आ गया और खुद को कमरे में बंद कर लिया.
जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया गया. आवश्यक प्रक्रिया के बाद पुलिस कमरे में पहुंची और युवक को मृत अवस्था में पाया. परिजनों ने पुलिस को बताया कि अजब सिंह पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक दबाव में था. मृतक के पिता सहित मौके पर मौजूद सभी परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं.
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार की जबरदस्ती या बाहरी हस्तक्षेप के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन मौत के सही कारणों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है. पुलिस का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया के तहत इनक्वेस्ट कार्यवाही पूरी की जा रही है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






