
सवालों के घेरे में पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर, पीड़िता ने कहा था "अतुल-अमिताभ की जोड़ी मार डालेगी मुझे"
Zee News
2020 में पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, वाराणसी को पत्र लिखकर कहा था कि आईपीएस अमिताभ ठाकुर रसूखदार हैं और सांसद अतुल राय बाहुबली. इन दोनों के खिलाफ मेरी लड़ाई का अंजाम मुझे आत्मदाह करने पर मजबूर कर सकता है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर (Amitabh Thakur) को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उन्हें 9 सितंबर तक न्यायित हिरासत में जेल भेज दिया गया है. उन पर बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह करने वाली युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है. लखनऊ के हजरतगंज थाने में अमिताभ ठाकुर और अतुल राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ. जिसके बाद शुक्रवार यानी आज अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है. फरवरी 2020 में लिखा था SSP को लेटर घोसी से बसपा सांसद अतुल राय के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए आत्मदाह को मजबूर बलिया की बेटी की मौत के पीछे पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की बड़ी भूमिका पाई गई है. 2020 में पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, वाराणसी को पत्र लिखकर कहा था कि वरिष्ठ आईपीएस अमिताभ ठाकुर रसूखदार हैं और सांसद अतुल राय बाहुबली. इन दोनों के खिलाफ मेरी लड़ाई का अंजाम मुझे आत्मदाह करने पर मजबूर कर सकता है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










