
सलमान बोले- 'इंडिया में प्रॉब्लम है, दुबई सेफ है...', कंगना ने किया रिएक्ट- डरने की जरूरत नहीं
AajTak
बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी सिक्योरिटी को लेकर बात की. एक्टर ने कहा कि वो दुबई में ज्यादा सुरक्षित महसूस करते हैं. सलमान के बयान पर अब कंगना रनौत ने रिएक्ट किया है. आइए जानते हैं धाकड़ एक्ट्रेस ने क्या कहा?
सलमान खान पर कुछ दिनों से खतरा मंडरा रहा है. सलमान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं. धमकियों के बाद दबंग खान की सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है. हालांकि, अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में सलमान ने खुद को मिल रही धमकियों पर बात की. एक्टर ने कहा कि इंडिया में दिक्कत है. सलमान की स्टेटमेंट पर धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रिएक्ट किया है.
क्या बोलीं कंगना रनौत?
एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा- हम एक्टर्स हैं. सलमान खान को केंद्र सरकार की तरफ से सिक्योरिटी दी जा रही है. उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से भी पूरी सेफ्टी दी जा रही है. डरने की कोई बात नहीं है. कंगना ने आगे कहा- जब मुझे धमकी मिली थी, तब मुझे भी सरकार की तरफ से सिक्योरिटी दी गई थी. देश आज सुरक्षित हाथों में है. हमें किसी चीज से डरने की जरूरत नहीं है.
सेफ्टी पर सलमान ने क्या कहा था?
दरअसल, सलमान खान ने अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्हें मिल रही जान से मारने की धमकियों और सुरक्षा पर बात की. एक्टर ने कहा- मैं हर जगह फुल सिक्योरिटी के साथ जा रहा हूं. यहां पर (दुबई) में हूं, तो किसी चीज की जरूरत भी नहीं है. यहां पर पूरी तरह से सेफ है. इंडिया के अंदर थोड़ा सा है प्रॉब्लम.
सलमान ने आगे कहा- मेरा मानना है कि जो होना होता है, वो ही जाता है, भले ही आप कुछ भी कर लें. मुझे ऊपरवाले पर भरोसा है. लेकिन इसका ये मतलब भी नहीं है कि मैं लापरवाह होकर खुलेआम घूमने लगूं. अब मेरे आसपास कई सारे शेरा रहते हैं. मेरे साथ बहुत सारी बंदूकें रहती हैं, मैं आज कल खुद इनसे डरा हुआ हूं.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










