
सलमान खुर्शीद की हिंदुत्व पर टिप्पणी पर BJP विधायक संगीत सोम बोले- कांग्रेस फिर देश को बांटना चाहती है
Zee News
BJP के फायरब्रांड नेता और विधायक संगीत सोम से जी मीडिया के संवाददाता शिवम प्रताप ने खास बातचीत की है.
नई दिल्लीः UP विधानसभा चुनाव 2021 की हलचल शुरू हो गई है. माना जा रहा है कि इस बार विधानसभा चुनाव में किसान आंदोलन और AIMIM की एंट्री महत्वपूर्ण मुद्दा होगा. सभी राजनीतिक दल अलग-अलग मुद्दों के सहारे अपनी नैया पार लगाने के लिए रणनीति बना रहे हैं. हाल ही में पूर्व केन्द्रीय मंत्री और दिग्गज कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद ने हिंदुत्व की तुलना ISIS और बोको हरम जैसे आतंकी संगठन से करके राजनीति में नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है. इन सब मुद्दों पर BJP के फायरब्रांड नेता भाजपा विधायक संगीत सोम ने जी मीडिया के संवाददाता शिवम प्रताप से खास बातचीत की है.
सवालः कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब सनराइज ओवर अयोध्या में हिंदुत्व की तुलना ISIS और बोको हरम जैसे कुख्यात संगठन से की है? जवाबः सलमान खुर्शीद वही व्यक्ति हैं ना जिन्होंने कहा था कि बाटला हाउस एनकाउंटर के बाद सोनिया गांधी फूट फूटकर रोई थी. सलमान खुर्शीद से पूछा जाना चाहिए कि कब हिंदू संगठनों ने किसी का गला रेत दिया है? कब निर्दोषों पर गोली बरसाई? क्या ऐसे ही बात खुर्शीद इस्लाम के खिलाफ बोल सकते हैं? हिन्दू सहनशील है इसलिए सलमान खुर्शीद जैसे लोग जो मन में आए वो बोलते हैं. पहले कांग्रेस ने देश का बंटवारा किया अब फिर वही करना चाहते हैं.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










