
सलमान खान, सगुनप्रीत सिंह, कौशल चौधरी... गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के टॉप 5 टारगेट कौन-कौन?
AajTak
मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बड़े और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की पूछताछ में लॉरेंस ने अपने 5 टारगेट के बारे में खुलासा किया था. एनआईए ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तुलना दाऊद इब्राहिम की 'डी कंपनी' से की है. केंद्रीय एजेंसी का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई और उसका टेरर सिंडिकेट अभूतपूर्व तरीके से फैला है.
महाराष्ट्र के मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई चर्चा में है. लॉरेंस वैसे तो गुजरात के साबरमती जेल में बंद है, लेकिन उसके इशारे पर गुर्गे लगातार वारदात को अंजाम देते आ रहे हैं. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कई मामलों में लॉरेंस बिश्नोई पर शिकंजा कस रही है. पिछले दिनों NIA की पूछताछ में लॉरेंस ने अपने 5 टारगेट के बारे में खुलासा किया था. इनमें पहले नंबर पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का नाम था.
टारगेट नंबर-1: सलमान खान
लॉरेंस बिश्नोई ने NIA के सामने कुबूल किया था कि वो सलमान खान को मारना चाहता है. इसके पीछे वजह भी बताई थी. लॉरेंस का कहना था कि काले हिरण के शिकार मामले से वो सलमान से नाराज है. लॉरेंस ने NIA समेत तमाम एजेंसियों के सामने जो कहा वो किया भी. सलमान पर हमला करने के लिए 2 बार रेकी करवाई और तीसरी बार घर पर फायरिंग करवाई.
लॉरेंस बिश्नोई के मुताबिक, साल 1998 में सलमान खान ने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान जोधपुर में काले हिरण का शिकार किया था. काले हिरण को बिश्नोई समाज पूजता है और यही वजह है कि वह सलमान खान को मौत के घाट उतारना चाहता है. इसके लिए लॉरेंस ने अपने सबसे करीबी संपत नेहरा को सलमान की रेकी के लिए भी मुंबई भेजा था. लेकिन संपत को हरियाणा एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया था. महाराष्ट्र के कुछ गैंगस्टर्स ने बिश्नोई के सामने खुलासा किया था कि वो सलमान खान को धमकी भरा लेटर भेजने वाले हैं और सलमान को धमकी भरा लेटर भेजा भी.
टारगेट नंबर -2: सगुनप्रीत सिंह
लॉरेंस के टारगेट पर पंजाबी गायब सिद्धू मूसावाला का मैनेजर सगुनप्रीत है, सगुन ने लॉरेंस बिश्नोई के करीबी विक्की मिद्दुखेड़ा के शूटरों को पनाह दी थी. मिद्दुखेड़ा की मोहाली में हत्या की गई थी. छात्र राजनीति के समय से लॉरेंस गैंग विक्की मिद्दुखेड़ा को अपना भाई समान मानते थे. उसकी साल 2021 में हत्या कर दी गई थी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











