
'सलमान खान को सबक सिखाने के लिए रची थी हत्या की साजिश'... लॉरेंस बिश्नोई ने पूछताछ में किया बड़ा खुलासा
AajTak
लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले की वजह से जान से मारने की धमकी दी थी. क्योंकि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई समाज से है. इसलिए जब सलमान खान को काले हिरण शिकार मामले में आरोपी बनाया गया तो लॉरेंस काफी नाराज था. सलमान खान को जान से मारने की लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने प्लानिंग भी की थी.
लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान की हत्या की साजिश को लेकर बड़ा खुलासा किया है. सूत्रों के मुताबिक, पंजाब पुलिस की पूछताछ के दौरान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने बताया कि काले हिरण शिकार मामले को लेकर वह सलमान खान को सबक सिखाना चाहता था. इसलिए वह सलमान खान की हत्या करना चाहता था. इसके लिए उसने साजिश भी रची थी. यहां तक कि सलमान खान की मुंबई में रेकी भी करवाई थी.
दरअसल, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में लॉरेंस बिश्नोई पंजाब पुलिस की रिमांड पर है. पूछताछ के दौरान उसने सलमान की हत्या की साजिश को लेकर भी खुलासा किया. लॉरेंस बिश्नोई के मुताबिक, उसने गैंगस्टर संपत नेहरा को सलमान खान की हत्या को अंजाम देने के लिए मुंबई भी भेजा था. लॉरेंस ने खुलासा किया है कि उसने सलमान खान को मारने के लिए राजस्थान के गैंगस्टर संपत नेहरा से कहा था. इसके बाद संपत नेहरा मुंबई गया था. संपत ने सलमान खान के घर की रेकी भी की थी.
कैसे फेल हुई साजिश?
लॉरेंस बिश्नोई ने पूछताछ में खुलासा किया कि संपत के पास पिस्टल थी. इससे वह ज्यादा दूर तक निशाना नहीं लगा सकता है. ज्यादा दूरी होने की वजह से ही संपत सलमान खान तक नहीं पहुंच पाया. इसके बाद संपत ने अपने गांव के दिनेश फौजी के जरिए एक RK स्प्रिंग राइफल मंगवाई. ये राइफल बिश्नोई ने अपने जानकार अनिल पांड्या से 4 लाख में खरीदी थी. लेकिन जब राइफल दिनेश के पास थी. तभी वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया. इसके बाद संपत नेहरा भी गिरफ्तार हो गया.
क्यों मारना चाहता था सलमान को?
दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले की वजह से जान से मारने की धमकी दी थी. क्योंकि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई समाज से है. इसलिए जब सलमान खान को काले हिरण शिकार मामले में आरोपी बनाया गया तो लॉरेंस काफी नाराज था. सलमान खान को जान से मारने की लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने प्लानिंग भी की थी. फिल्म रेडी की शूटिंग के वक्त लॉरेंस ने सलमान खान पर अटैक की प्लानिंग की थी. लेकिन यह सफल नहीं हो सकी.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.









