
'सर बहुत इमरजेंसी है...', ऑफिस से झूठ बोलकर निकली लड़की,फिर बॉस को TV पर दिखी
AajTak
इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एक महिला ने बताया कि वह हाल में हुआ बंगलुरू और लखनऊ का आईपीएल क्रिकेट मैच देखने के लिए स्टेडियम गई थीं. इसके लिए वह ऑफिस से जल्दी निकल गई थीं. लेकिन इसके बाद जो हुआ वह टेंशन देने वाला था.
ऑफिस में कर्मचारियों का झूठ बोलकर कहीं घूमने निकल जाना या कोई बड़ा बहाना बनाकर छुट्टी ले लेना तो आम बात है. लेकिन मुसीबत तब हो जाती है जब दफ्तर के आगे इस झूठ का खुलासा हो जाए. हाल में एक महिला ने ऐसा ही किस्सा सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
नेहा द्विवेदी नाम की महिला ने बताया कि वह हाल में हुआ बंगलुरू और लखनऊ का आईपीएल क्रिकेट मैच देखने के लिए स्टेडियम गई थीं. इसके लिए वह ऑफिस से जल्दी निकल गई थीं. अब नतीजा ये हुआ कि उनके पास अगले ही दिन उनके बॉस का मैसेज आया. मैसेज में लिखा था- क्या तुम RCB की फैन हो? नेहा ने जवाब दिया-हां क्यों?
फिर बॉस का जवाब आया- फिर तो तुम्हें कल निराशा हुई होगी. मैंने तुम्हें कल कैच मिस होने पर मैदान में निराश देखा था.16.3 ओवर पर जब कीपर ने कैच मिस कर दिया था तब. नेहा ने जवाब दिया- अनुज रावत ने कैच मिस कर दिया.
बॉस ने जवाब दिया- मैंने तुम्हें टीवी पर एक सेकंड के लिए देखा और पहचान लिया. तो कल तुम इसलिए ऑफिस से जल्दी निकली थी? नेहा ने पोस्ट में बॉस के साथ इस चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया. साथ ही नेहा ने कैप्शन में लिखा-कुछ नहीं गायज, ऑफिस में फैमिली इमरजेंसी बोलकर आईपीएल देखने गई थी. हम टीवी पर आ गए.अब मैनेजर के साथ कॉल है.
शेयर किए जाने के बाद से नेहा के पोस्ट को दो लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। पोस्ट पर करीब 4,000 लाइक्स और कई कमेंट्स भी हैं. एक व्यक्ति ने लिखा, 'वाह मैनेजर साहब, आप भी मैच ही देख रहे थे ऑफिस में?' एक अन्य ने लिखा, 'ओएमजी, क्या ही किस्मत है.' कई लोगों ने हंसते हुए इमोजी भी कमेंट में डाले.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










