
सर जी, दूल्हे को समझाइएगा न... दुल्हन बनने के 10 दिन बाद भी पूरी नहीं हुई हसरत, लड़की पहुंच गई थाने
AajTak
Bihar News: एक परिवार की लड़की को ब्याहने के लिए पास के गांव से बारात आई थी. द्वाराचार से लेकर जयमाला तक सबकुछ हर्षोल्लास के साथ होता है, लेकिन मंडप में फेरों से पहले किसी बात पर दुल्हन के चाचा और दूल्हे के भाई के बीच झगड़ा हो जाता है.
एक लड़की का शादी के लिए रिश्ता तय होता है. तयशुदा तारीख और समय पर लड़के वाले बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच भी जाते हैं. स्टेज पर वरमाला के बाद दूल्हा मंडप में सात फेरे लेने भी पहुंच जाता है. लेकिन विवाह में रुकावट आ जाती है. मगर दुल्हन उसी दूल्हे संग सात फेरों की आस लिए आज भी बैठी है. एक अधूरे विवाह की यह अनोखी कहानी बिहार के आरा की है.
जिले के रामपुर गांव में बीते 28 अप्रैल को एक परिवार की लड़की को ब्याहने के लिए पास के गांव से बारात आई थी. द्वाराचार से लेकर जयमाला तक सबकुछ हर्षोल्लास के साथ होता है, लेकिन मंडप में फेरों से पहले किसी बात पर दुल्हन के चाचा और दूल्हे के भाई के बीच झगड़ा हो जाता है. विवाद इतना बढ़ता है कि लड़के पक्ष और लड़की पक्ष के बीच हाथापाई तक हो गई. यह देख मंडप में बैठा दूल्हा बीच रस्मों में से उठकर वापस चला जाता है. किसी की भी मान मनुहार काम नहीं आती.
इसके दूसरे दिन 29 अप्रैल को रिश्ता तय करवाने वालों मध्यस्थों के माध्यम से दूल्हे पक्ष को मनाने की कोशिश की गई. लड़के के घरवाले तैयार भी हुए और गांव के नजदीक बाबा मठिया मंदिर में विवाह की बची रस्में पूरी करने पर बात बनी. लेकिन दूल्हा मंदिर में भी नहीं आया.
हार-थककर दुल्हन के परिजन थाने पहुंचे और पुलिस से मदद की गुहार लगाई. दुल्हन ने भी थाना प्रभारी से गुहार लगाई कि अगर शादी की अधूरी रस्में पूरी करवाई जाएं. किसी भी तरह दूल्हे को मनाया जाए. अगर शादी नहीं हुई तो हमारा परिवार लड़के पक्ष पर कानूनी कार्रवाई करवाने के लिए बाध्य हो जाएगा.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











