
'सर जल्दी आओ मेरे पापा को मार डालेंगे ये लोग', बेटे ने PCR से लगाई मदद की गुहार, दिल्ली में दबंगों का कहर
AajTak
दिल्ली के लक्ष्मी नगर में दिनदहाड़े बाप-बेटे को नंगा कर पीटने का एक CCTV फुटेज और PCR ऑडियो सामने आया है. जिसमें खुद को BJP-RSS नेता बताने वाले दबंगों पर केस दर्ज किया गया है. पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पढ़ें दिल दहला देने वाली इस वारदात की पूरी कहानी.
दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने राजधानी की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. 2 जनवरी को दिनदहाड़े बीच सड़क पर खुलेआम गुंडागर्दी का मंजर देखने को मिला. आरोप है कि खुद को बीजेपी-RSS का नेता बताने वाले एक शख्स ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक बाप-बेटे को बेरहमी से पीटा. सरेआम अंजाम दी गई इस पूरी घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. पीड़ित बेटे की पीसीआर कॉल का ऑडियो भी अब सामने आया, जिसमें वो पुलिस से मदद की गुहार लगा रहा है.
घर से सड़क तक घसीटा CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दबंग पहले पीड़ित युवक को उसके घर से जबरन बाहर खींचते हैं. इसके बाद उसे सड़क पर घसीटते हुए ले जाया जाता है. पीड़ित की चीख-पुकार के बावजूद आरोपी लगातार मारपीट करते रहे. यह पूरी घटना रिहायशी इलाके में हुई, जहां आसपास कई लोग मौजूद थे. बावजूद इसके किसी ने भी पीड़ित को बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई.
सड़क पर नंगा कर बेरहमी से पिटाई CCTV में आगे दिखता है कि दबंगों ने युवक को सड़क पर नंगा कर दिया और फिर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. आरोपी लात-घूंसे और थप्पड़ों से लगातार हमला करते रहे. हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान सड़क पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे. कोई भी व्यक्ति पीड़ित की मदद के लिए आगे नहीं आया. वीडियो में पीड़ित की बेबसी और आरोपियों की दबंगई साफ नजर आती है.
पुलिस के सामने भी डटे रहे दबंग कुछ देर बाद बाइक पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन हालात में तुरंत कोई सख्ती नहीं दिखी. CCTV में देखा जा सकता है कि पुलिस के आने के बावजूद आरोपी मौके पर मौजूद रहे और सीना तानकर खड़े रहे. यह मंजर दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है. वीडियो में एक पुलिसकर्मी पीड़ित को उसके कपड़े उठाकर देता हुआ भी दिखाई दे रहा है.
PCR से मदद की गुहार इस मामले में पीड़ित द्वारा की गई PCR कॉल का ऑडियो भी सामने आया है. कॉल में पीड़ित मदद की भीख मांगता सुनाई दे रहा है. वह बता रहा है कि उसके पिता को बेरहमी से पीटा जा रहा है और वह एक घंटे से पुलिस को फोन कर रहा है, लेकिन कोई मदद नहीं पहुंच रही. यह ऑडियो पुलिस की रिस्पॉन्स टाइम और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल है.
जिम विवाद से शुरू हुई रंजिश पुलिस के मुताबिक, पीड़ित राजेश गर्ग के घर में एक जिम खोला गया था. इसी जिम को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था. आरोप है कि इसी रंजिश के चलते दबंगों ने इस वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है. हालांकि वारदात के समय पुलिस की भूमिका को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






