
सर्दी और PM2.5...पॉल्यूशन बिगाड़ रहा दिल्ली-NCR वालों की मेंटल हेल्थ, मेमोरी से मूड तक पड़ा असर
AajTak
सर्दियां आते ही दिल्ली-NCR की हवा ज़हरीली होने लगती है और इसका असर सिर्फ फेफड़ों पर नहीं बल्कि दिमाग और मूड पर भी गहराई से पड़ता है. वैज्ञानिक मानते हैं कि बढ़ता पॉल्यूशन लोगों में चिड़चिड़ापन, चिंता, ब्रेन-फॉग और थकान जैसी मानसिक परेशानियां बढ़ा रहा है.
जैसे-जैसे सर्दी गहराती है, हवा में धुआं और धुंध घुलते जाते हैं और इनके साथ हमारे दिमाग में भारीपन, चिड़चिड़ापन और तनाव भी बढ़ता है. विशेषज्ञ बताते हैं कि पॉल्यूशन के महीनों में लोगों का मूड ज्यादा अस्थिर होता है और मानसिक थकान तेजी से बढ़ती है. नए शोध बताते हैं कि ये हमारे दिमाग, मूड और लांग टर्म में मानसिक सेहत पर भी असर डालते हैं. अचानक बदलते मौसम से डिप्रेशन और एंजायटी की समस्या होती हैं. वहीं, लंबे समय के प्रदूषण का रिलेशन डिमेंशिया जैसे न्यूरो-डिजेनरेटिव रोगों से भी जोड़ा गया है.
मूड और कॉग्निशन पर प्रदूषण का असर
नेचर में प्रकाशित एक 2025 की स्टडी रिपोर्ट में कहा गया है कि हाई PM2.5 से थोड़ी देर के एक्सपोजर के कुछ घंटों के भीतर उच्च-स्तरीय सोच में गिरावट पाई गई. आसान शब्दों में कहें तो तीव्र प्रदूषण वाले दिनों में निर्णय लेने और जटिल कामों की क्षमता प्रभावित हो सकती है.
वहीं लंबे समय का एक्सपोजर बच्चों और बुजुर्गों के कॉग्निटिव फंक्शन को कमजोर करता है. कई समीक्षाओं और आबादी-आधारित अध्ययनों ने PM2.5 और अन्य वायु प्रदूषकों को डिप्रेशन, एंग्जायटी और समय के साथ कॉग्निटिव इम्पेयरमेंट से जोड़ा है. ये संबंध बच्चों और बुजुर्गों में विशेष रूप से चिंताजनक दिखता है.
सर गंगाराम अस्पताल दिल्ली के वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ राजीव मेहता कहते हैं कि पिछले कुछ सालों में ठंड के साथ प्रदूषण बढ़ने के दौरान डिप्रेशन और एंजायटी के केस बढ़े हैं. जैसे कुछ लोगों में सफाई पसंद करने की प्रवृत्ति होती है लेकिन जब बाहर धुंध और धुआं छाया रहता है और पता होता है कि ये हानिकारक कण हैं तो अंदर घिन और बेचैनी पैदा होती है. सांस लेने में तकलीफ होती है तो घबराहट और बढ़ जाती है.ये सभी फैक्टर मूड को खराब करते हैं. यही नहीं प्रदूषक कण दिमाग तक पहुंचकर नर्व सेल्स को नुकसान भी पहुंचाते हैं.
डिमेंशिया और न्यूरो-डिजेनरेशन का भी रिस्क

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








