
सरोगेसी से 100+ बच्चों के पिता बने चीनी अरबपति जू बो, एलॉन मस्क से रिश्तेदारी की चाह
AajTak
खबरों के मुताबिक, चीनी गेमिंग अरबपति जू बो सरोगेसी के जरिए अमेरिका में जन्मे 100 से अधिक बच्चों के पिता है, लेकिन कैलिफोर्निया की एक अदालत ने उनके पिता के अधिकारों के लिए दायर याचिका को खारिज कर दिया.
चीन के एक बड़े गेमिंग कारोबारी को लेकर सोशल मीडिया पर चौंकाने वाले दावे सामने आए हैं. कहा जा रहा है कि ऑनलाइन गेमिंग कंपनी डुओयी के 48 वर्षीय संस्थापक जू बो ने अमेरिका में सरोगेसी के जरिए 100 से ज्यादा बच्चों को जन्म दिया है. वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, जू बो खुद को 'चीन का पहला पिता' बताते हैं और सोशल मीडिया पर कई बार यह कह चुके हैं कि उनका लक्ष्य बड़ी संख्या में बेटे पैदा करना है. उनकी कंपनी से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी दावा किया गया है कि जू ने अमेरिका में सरोगेसी एजेंसियों के जरिए 100 से अधिक बच्चों का पिता बनने का रास्ता अपनाया है.
300 से भी ज्यादा बच्चों के हो सकते हैं पिता यह मामला तब और चर्चा में आया जब जू की पूर्व प्रेमिका तांग जिंग ने आरोप लगाया कि जू असल में 300 से भी ज्यादा बच्चों के पिता हो सकते हैं. तांग का कहना है कि उन्होंने खुद कई सालों तक 11 बच्चों की देखभाल की है और जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, वे कम भी हो सकते हैं. फिलहाल जू और तांग अपनी दो बेटियों की कस्टडी को लेकर कानूनी विवाद में हैं. रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि साल 2022 में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक बड़े घर के अंदर कई छोटे बच्चे बैठे नजर आते हैं. कैमरा घुमते ही बच्चे 'पापा' कहते हुए दौड़ते हैं. दावा किया गया कि यह वीडियो जू बो से जुड़ा हुआ था.
एलन मस्क से भी प्रेरित हैं जू बो हालांकि, डुओयी कंपनी के एक प्रतिनिधि ने वॉल स्ट्रीट जर्नल से कहा है कि इन दावों में से ज्यादातर गलत हैं, लेकिन यह साफ नहीं किया गया कि कौन-सी बातें गलत हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, जू बो एलन मस्क से भी प्रेरित बताए जाते हैं. उन्होंने चीनी सोशल मीडिया पर यह तक कहा है कि भविष्य में उनके बच्चे एलन मस्क के बच्चों से शादी करें, ऐसी उनकी इच्छा है. अदालती दस्तावेजों के अनुसार, 2023 में कैलिफोर्निया की एक अदालत ने जू बो की उन याचिकाओं पर सुनवाई की थी, जिनमें उन्होंने सरोगेसी से जन्मे और अजन्मे बच्चों के लिए माता-पिता के अधिकार मांगे थे.
चाहते हैं बच्चे संभाल पाए कारोबार जू ने अदालत में कहा था कि वह अमेरिका में पैदा हुए 20 से ज्यादा बच्चों, खासकर बेटों का पिता बनना चाहते हैं ताकि वे आगे चलकर उनका कारोबार संभाल सकें. हालांकि, जज ने उनकी याचिकाएं खारिज कर दीं. बताया जा रहा है कि जू के कई बच्चे फिलहाल अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक घर में रहते हैं, जहां उनकी देखभाल नैनी करती हैं. जू ने अदालत को यह भी बताया कि काम में व्यस्त होने के कारण वह अभी तक बच्चों से मिल नहीं पाए हैं, लेकिन भविष्य में उन्हें चीन लाने की योजना है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










