
'सरेंडर नहीं करूंगा...', जख्मी ट्रंप ने भरी हुंकार! समर्थकों से कहा- जारी रखूंगा चुनाव प्रचार
AajTak
जानलेवा हमले के बाद पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों को भेजे एक संक्षिप्त ईमेल में वादा किया कि चाहे कुछ भी हो जाए, वे अपना प्रेसिडेंट कैंपेन जारी रखेंगे.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर जानलेवा हमला हुआ, इस दौरान वो बाल-बाल बच गए. हमलावर ने गोलीबारी करते हुए उन पर हमला किया और ट्रंप के कान में गोली लगते हुए निकल गई और उनके चेहरे तक खून बहा. घायल होने के बाद ट्रंप को हॉस्पिटल ले जाया गया और थोड़ी देर में उन्हें वहां से छुट्टी दे दी गई. अब उन्होंने टेक्स्ट मैसेज के जरिए डोनाल्ड ट्रंप ने जताया है कि वो इस घटना से पीछे हटने वाले नही हैं और आगे की लड़ाई जारी रखेंगे.
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों को भेजे एक संक्षिप्त ईमेल मैसेज में वादा किया कि चाहे कुछ भी हो जाए, वे अपना प्रेसिडेंट कैंपेन जारी रखेंगे. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मैं कभी भी सरेंडर नहीं करूंगा!'
चल रही थी ट्रंप की स्पीच और तड़तड़ाईं गोलियां...
डोनाल्ड ट्रंप पर गोलीबारी की इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल है, जिसमें देखा जा सकता है कि वो भाषण दे रहे हैं, तभी गोलियां चलने लगती हैं. डोनाल्ड ट्रंप अपने दाहिने हाथ से कान को ढकते हैं और डायस के पीछे झुक जाते हैं. सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स तुरंत उनके पास पहुंचते हैं. ट्रंप डायस के पीछे से उठते हैं और रैली में आए लोगों की ओर मुट्ठी भींचकर साहस का संदेश देते हैं. उनके दाहिने कान और चेहरे पर खून नजर आ रहा है. इस हमले के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'ट्रूथ सोशल' पर पहली प्रतिक्रिया दी है.
यह भी पढ़ें: जानलेवा हमले के बाद बाइडेन ने ट्रंप से की फोन पर बात, वॉशिंगटन लौट रहे अमेरिकी राष्ट्रपति

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








