
सरकार बनने से पहले एक्शन में BJP, आयुष्मान भारत योजना दिल्ली में तुरंत लागू करने के लिए LG को लिखा पत्र
AajTak
उपराज्यपाल को लिखे पत्र में विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि PM-ABHIM योजना 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई थी, ये योजना पूरे देश में सफलतापूर्वक लागू हो चुकी है, लेकिन दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार की राजनीतिक हठधर्मिता और भ्रष्टाचार के कारण ये योजना लागू नहीं हो पाई.
दिल्ली विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष और रोहिणी विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को पत्र लिखकर केंद्र सरकार की 2 महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं- प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (PM-ABHIM) और हेल्थ इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (HIMS) को दिल्ली में तत्काल लागू करने का आग्रह किया है.
बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से दिल्लीवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और दिल्ली की ध्वस्त हो चुकी सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊर्जा मिलेगी.
उपराज्यपाल को लिखे पत्र में विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि PM-ABHIM योजना 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई थी, ये योजना पूरे देश में सफलतापूर्वक लागू हो चुकी है, लेकिन दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार की राजनीतिक हठधर्मिता और भ्रष्टाचार के कारण ये योजना लागू नहीं हो पाई. इस मिशन के तहत केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए 2406 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया था, जिसके अंतर्गत 1139 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, 11 जिला एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाएं और 9 क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्थापित किए जाने थे.
AAP के कुशासन में चरमरा गई थीं दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाएं
विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाएं आम आदमी पार्टी के कुशासन में चरमरा गई हैं. केजरीवाल सरकार ने अस्पतालों की दशा सुधारने के बजाय केवल झूठे प्रचार पर ध्यान दिया. दिल्ली की जनता ने जो स्वास्थ्य सुधारों की उम्मीद की थी, वह पूरी नहीं हो पाईं. अब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है, हमारी सरकार आते ही इन योजनाओं को लागू किया जाना जरूरी है.
HIMS को भी लागू करने की मांग

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









