
सरकार चाहती है फोन से हटाए जाएं प्री लोडेड ऐप्स! चीन भेजा जाता है डेटा?
AajTak
स्मार्टफोन में पहले से कई सारे ऐप्स इंस्टॉल्ड होते हैं. इनमें से केई ऐप्स हटाए जा सकते हैं, लेकिन कुछ ऐप्स ऐसे भी होते हैं जिन्हें आप चाह कर भी नहीं हटा सकते. रिपोर्ट के मुताबिक सरकार कुछ ऐसा प्लान बना रही है जिसके बाद कंपनियों को अपने स्मार्टफोन में प्री लोडेड ऐप्स देने की इजाजत नहीं मिलेगी.
स्मार्टफोन खरीदने के बाद आपने नोटिस किया होगा कि उसमें पहले से ही कई ऐप्स रहते हैं. दरअसल स्मार्टफोन कंपनियां उन ऐप्स से पैसे लेती हैं ताकि फोन में उन्हें पहले से ही रखा जा सके. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ऐसा प्लान पर काम कर रही है जिससे कंपनियों के लिए फोन में प्री लोडेड ऐप्स रखना मुश्किल हो जाएगा.
हालांकि सरकार की तरफ से अब तक ये ऑफिशियल नहीं है. लेकिन आने वाले समय में अगर ऐसा हुआ तो फोन की कीमतें जरूर बढ़ जाएंगी. पहली बात तो ये है कि कंपनियां बिना ब्लोटवेयर के फोन बेचने के पक्ष में नहीं होंगी. क्योंकि फोन की कॉस्ट का एक बड़ा हिस्सा उन ऐप्स की तरफ से भी आता है.
उदाहरण के तौर पर गूगल ऐपल के आईफोन में डिफॉल्ट सर्च इंजन बने रहने के लिए अरबों रुपये देता है. इसी तरह दूसरे ऐप्स भी अलग अलग कंपनियों के साथ पार्टनर्शिप करते हैं जिसके तहत वो काफी पैसे देते हैं. अगर सरकार ऐसा कदम उठाती है कि फोन में प्री लोडेड ऐप्स मिले हीं ना, तो ऐसे में कंपनियों को मुश्किल हो सकती है.
एक दूसरी रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि प्री लोडेड ऐप्स तो मिलेंगे, लेकिन यूजर को उसे डिलीट करने की आजादी होगी. फिलहाल फोन में ज्यादातर ऐप्स तो हटाए जा सकते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी ऐप्स होते हैं जिन्हें फोन से डिलीट करना यूजर्स के लिए नामुमकिन होता है.
फोन में प्री लोडेड ऐप्स के नुकसान भी हैं. क्योंकि वो ऐप्स यूजर की परमिशन के बिना ही फोन में डाले गए होते हैं, इसलिए उन्हें पहले से ही फोन का बेसिक ऐक्सेस मिला होता है. इसलिए डेटा स्टार्ट होने पर वो ऐप्स यूजर का डेटा कलेक्ट करते हैं.
अब चुकी वो ऐप्स काफी हद तक बिना यूजर के परमिशन के ही डेटा कलेक्ट कर रहे हैं ऐसे में मुमिकन है कि वो डेटा कहीं और भेजा जा सके. भारतीय मार्केट में चीनी कंपनियों का दबदबा है और ये कंपनियां कई बार डेटा चोरी को लेकर सवालों के घेरे में आ चुकी हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










