सरकार का प्लान: JEE, NEET और UGC NET एग्जाम भी भारतीय भाषाओं में होंगे
AajTak
गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को भोपाल में तीन हिंदी पुस्तकों के अनावरण समारोह के दौरान कहा कि जेईई, एनईईटी और यूजीसी नेट परीक्षा अब भारतीय भाषाओं में भी आयोजित की जाएगी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को एमबीबीएस छात्रों के लिए तीन विषयों की हिंदी पाठ्यपुस्तकों का विमोचन किया. ये राज्य सरकार द्वारा हिंदी में चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने की महत्वाकांक्षी पहल का हिस्सा है. भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के लिए फिजियोलॉजी, एनॉटमी और बायो केमिस्ट्री की तीन हिंदी पुस्तकों के अनावरण समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि जेईई, नीट और यूजीसी नेट परीक्षा भी आने वाले समय में भारतीय भाषाओं में होगी.
इसके साथ ही उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी दी कि जेईई, नीट और यूजीसी की परीक्षाएं भी अब भारतीय भाषाओं में भी कराई जाएंगी. इंजीनियरिंग तमिल, तेलुगु, मलयालम, गुजराती, मराठी और बंगाली में भी पढ़ाई जा रही है.
उन्होंने यहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने 75 प्रतिशत हिंदी भाषी बच्चों को चिकित्सा शिक्षा में प्रवेश लेने का मौका दिया है. एनईपी-2020 के अनुसार मेडिकल कोर्स अपनी मातृभाषा हिंदी में कराने की योजना है. उन सभी मेडिकल कॉलेज शिक्षकों को धन्यवाद जिनके अथक प्रयासों से यह कार्य संभव हुआ है.
वो कई बार सबकुछ आते हुए भी हिंदी में सोचने के कारण अपनी वाक्य रचना का क्रम बदल देता है. इन छात्रों से स्पेलिंग मिस्टेक भी होती हैं. मैं जब उनका मूल्यांकन किया करता था तो सोचता था कि बच्चों को अगर इन टर्म को समझकर फिर हिंदी में लिखने को कहा जाए तो ये बेहतर तरीके से समझकर लिख सकते हैं.
पिछले 32 साल से हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए आंदोलन चला रहे इंदौर के डॉ मनोहर लाल भंडारी फिजियोलॉजिस्ट हैं, साथ ही मध्यप्रदेश की हिंदी अनुवाद के लिए बनी उच्चस्तरीय कमेटी का हिस्सा हैं. aajtak.in से बातचीत में उन्होंने कहा कि हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई एक बड़ी जरूरत है. जब फर्स्ट ईयर में कोई स्टूडेंट आता है तो अंग्रेजी के कई टेक्निंकल शब्द उसे 12वीं की पढ़ाई से एकदम अलग मिलते हैं.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










