
सरकार और संगठन में फेरबदल को लेकर PM आवास पर हुई बड़ी बैठक, जेपी नड्डा और अमित शाह रहे मौजूद
AajTak
पीएम आवास पर हुई बीजेपी की बैठक करीब चार घंटे बाद खत्म हुई. पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जेपी नड्डा, अमित शाह और बीएल संतोष मौजूद रहे. इसमें आगामी विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव के अलावा संगठन और सरकार में फेरबदल को लेकर मंथन किया गया.
भारतीय जनता पार्टी के संगठन और सरकार में फेरबदल को लेकर प्रधानमंत्री आवास पर बड़ी बैठक हुई. पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीएल संतोष और गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे. इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव, 2024 के लोकसभा चुनाव और संगठन के साथ सरकार में फेरबदल को लेकर मंथन किया गया.
बीजेपी के सीनियर नेताओं की इस बैठक में क्या फैसला लिया गया, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है. सूत्रों की मानें तो इसमें मेरा बूथ-सबसे मजबूत, आगामी विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव और संगठन-सरकार में फेरबदल को लेकर चर्चा हुई है. इसके अलावा कहा जा रहा है कि अगले दो हफ्ते में कैबिनेट का विस्तार हो सकता है. इसमें कई नेताओं को सरकार से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है, जबकि कई चेहरों को जगह मिल सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











