
सरकारी स्कूल में नॉनवेज पार्टी, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल, प्रिंसिपल निलंबित
AajTak
सूरत के एक सरकारी स्कूल में नॉनवेज पार्टी आयोजित करने पर विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया. मामला प्राइमरी स्कूल नंबर 342 का है, जहां पूर्व छात्रों के री-यूनियन में चिकन और मटन परोसे गए. प्रशासन ने बिना अनुमति पार्टी करने को गंभीर लापरवाही माना है.
गुजरात के सूरत शहर में एक सरकारी स्कूल परिसर में नॉनवेज पार्टी आयोजित करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद स्कूल के प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है. यह मामला गोदादरा इलाके के प्राइमरी स्कूल नंबर 342 का है, जहां रविवार को पूर्व छात्रों का री-यूनियन कार्यक्रम आयोजित किया गया था.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें स्कूल परिसर के अंदर लोगों को चिकन और मटन खाते हुए देखा गया. यह वीडियो सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया. सूरत म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (SMC) की प्राइमरी एजुकेशन कमेटी ने रविवार शाम को जांच के आदेश दिए.
सरकारी स्कूल परिसर में नॉनवेज पार्टी
जांच रिपोर्ट के आधार पर सोमवार को स्कूल के प्रिंसिपल प्रभाकर एलीगाटिन को निलंबित कर दिया गया. समिति के चेयरमैन राजेंद्र कपाड़िया ने कहा कि यह निंदनीय कृत्य है. स्कूल परिसर में नॉनवेज परोसा गया और इसके लिए किसी तरह की अनुमति नहीं ली गई. उन्होंने कहा कि इससे संस्था की छवि धूमिल हुई है और प्रिंसिपल के खिलाफ विभागीय जांच भी होगी.
स्कूल के प्रिंसिपल को किया निलंबित
प्रिंसिपल प्रभाकर एलीगाटिन ने सफाई दी कि यह कार्यक्रम पूर्व छात्रों का मिलन समारोह था और नॉनवेज आइटम बाहर से लाए गए थे. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम फार्महाउस में होना था, लेकिन अंतिम समय में रद्द हो गया. इसके बाद स्कूल परिसर के पीछे यह आयोजन हुआ और वे उस समय मौजूद नहीं थे. इस घटना के बाद शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूल परिसरों में किसी भी तरह के निजी आयोजन पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







