
सरकारी भर्ती की परीक्षा में ChatGPT से नकल, TSPSC पेपर लीक में SIT का खुलासा
AajTak
पूला रमेश ने अपने भाई पूला रवि किशोर के साथ मिलकर एक परीक्षक के साथ सौदा किया. सौदा यह था कि 10 मिनट के भीतर परीक्षा शुरू होते ही परीक्षक को प्रश्न पत्र की तस्वीर शेयर करनी होगी. दूसरी ओर रमेश तकनीशियनों के साथ बैठकर एआई टूल 'ChatGPT' से इसे हल करता.
TSPSC Paper Leak Case: तेलंगाना स्टेट लोक सेवा आयोग भर्ती पेपर लीक मामले की SIT जांच से पता चला है कि TSPSC परीक्षा में नकल करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ AI टूल 'ChatGPT' का इस्तेमाल किया गया था. SIT का कहना है कि एग्जाम हॉल से प्रश्नपत्र की तस्वीर लेकर शेयर की गई और दूसरी ओर सवालों को ChatGPT से हल करके कैंडिडेट्स तक पहुंचाया गया है.
40 लाख में हुआ पेपर लीक का सौदा जारी जांच से पता चला है कि बिजली विभाग के उप अभियंता पूला रमेश ने सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई) और मंडल लेखा अधिकारी (डीएओ) के पद के लिए सिविल सेवा परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के साथ सौदा किया था. यह परीक्षा 22 जनवरी और 26 फरवरी तक आयोजित की गई थी. परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवारों को परीक्षा पास कराने के एवज में 40 लाख रुपये के भुगतान के लिए कहा गया था.
AI टूल से हल हो रहा था पेपर पूला रमेश ने अपने भाई पूला रवि किशोर के साथ मिलकर एक परीक्षक के साथ और सौदा किया. सौदा यह था कि 10 मिनट के भीतर परीक्षा शुरू होते ही परीक्षक को प्रश्न पत्र की तस्वीर शेयर करनी होगी. दूसरी ओर रमेश तकनीशियनों के साथ बैठकर एआई टूल 'ChatGPT' से इसे हल करता और एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से परीक्षा दे रहे उम्मीदवारों को शेयर करता.
49 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार उत्तर भेजने वाला इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बहुत छोटा था और इसे पहचानना मुश्किल था. लेकिन यह ठीक उसी तरह काम करता जैसे एक फोन का उपयोग किया जाता है. SIT ने सोमवार को कथित तौर पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से परीक्षा लिखने वाले प्रशांत, नरेश, महेश और श्रीनिवास को गिरफ्तार किया था. इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या अब 49 हो गई है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










