
सरकारी नौकरी के लिए कस लें कमर, यूपी में विभिन्न विभागों में होगी 74 हजार पदों पर भर्ती
AajTak
UP 74,000 Posts Recruitment, Sarkari Naukri 2021: राज्य में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में 30,000 और उच्च शिक्षा चयन आयोग में 17,000 पद और माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में 27,000 पद खाली पड़े हैं. मुख्यमंत्री ने इन आयोगों के अध्यक्षों को इन 74 हजार पदों पर चयन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.
UP 74,000 Posts Recruitment, Sarkari Naukri 2021: नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार खुशखबरी लाई है. योगी आदित्यनाथ सरकार 74 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की तैयारी कर रही है. सीएम ने सभी चयन बोर्डों और भर्ती आयोगों के अध्यक्षों के साथ बैठक कर इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेजी से शुरू करने के निर्देश दिए हैं.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











