
सम्राट या नित्यानंद, कौन होगा बिहार का अगला CM? जानिए डिप्टी की रेस में JDU से कौन-कौन
AajTak
बिहार से दिल्ली की सफर पर निकल चुके नीतीश कुमार की जगह अब नया मुख्यमंत्री का चुनाव करना है. बीजेपी से सीएम की रेस में कई चेहरे शामिल है, लेकिन सवाल यही है कि सत्ता की कमान किसे मिलेगी. बीजेपी का सीएम बनता है तो जेडीयू के खाते में डिप्टीसीएम की कुर्सी जा सकती है?
बिहार की सियासत एक बार फिर से नई करवट लेती नजर आ रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति 360 डिग्री पर घूम गई है. दो दशक से सत्ता नीतीश कुमार के इर्द-गिर्द सिमटी रही है, लेकिन अब उनके दिल्ली जाने का फैसला किए जाने के बाद नए मुख्यमंत्री का चुनाव करना है.
नीतीश कुमार के चारो सदन के सदस्य बनने की ख्वाहिश पूरी होने के साथ ही बिहार में सत्ता परिवर्तन की इबारत लिखी जा चुकी है. बिहार के सियासी इतिहास में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है, जिससे जल्द ही पर्दा उठ जाएगा. ऐसे में सवाल उठता है कि बीजेपी किस नेता को बिहार की सत्ता की कमान सौंपेगी यानि किसे मुख्यमंत्री बनाएगी.
बिहार में सत्ता परिवर्तन के साथ बीजेपी को जहां मुख्यमंत्री का चेहरा चुनना है तो जेडीयू को उपमुख्यमंत्री चेहरे की भी तलाश करनी है. बिहार के सीएम के लिए बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं के नाम रेस में है तो जेडीयू से डिप्टीसीएम के लिए कई चेहरे दौड़ में है. ऐसे में देखना है कि बीजेपी किसे सत्ता की कमान सौंपेगी तो जेडीयू से कौन डिप्टीसीएम होगा?
बिहार में क्या होगा सत्ता का फार्मूला बिहार में अब जब सियासी बदलाव होने जा रहा है तो सब के मन में सवाल है कि सत्ता का फार्मूला क्या होगा. अभी तक जेडीयू से नीतीश कुमार सत्ता की कमान संभाल रहे थे और मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज थे. बीजेपी बिहार में जेडीयू को सीएम का पद देकर डिप्टीसीएम अपना बनाती रही है. इस मॉडल पर दो दशक बिहार में बीजेपी और जेडीयू की साझा सरकार चलती रही.
बीजेपी 2005 से 2013 तक सिर्फ एक डिप्टीसीएम बनाती रही तो 2017 के बाद से मुख्यमंत्री की कुर्सी नीतीश के देने के बदले में दो डिप्टीसीएम अपना बनाती रही. लेकिन अब बीजेपी जब अपना सीएम बना रही है तो जेडीयू को डिप्टीसीएम का पद एक मिलेगा या फिर दो, ये बात फिलहाल सामने नहीं आई है. ऐसे में देखना होगा कि बिहार में सत्ता और सरकार का क्या फार्मूला बनता है?
बीजेपी से सीएम की रेस में कौन-कौन नेता बिहार में बीजेपी का सीएम बनना तय माना जा रहा है, लेकिन किसे सत्ता की कमान मिलेगी यह तस्वीर अभी साफ नहीं है. बीजेपी हमेंशा अपने फैसलों से लोगों को हैरान करती रही है, लेकिन उसके बाद भी मुख्यमंत्री की रेस कई नेता बने हुए हैं. बीजेपी से डिप्टीसीएम सम्राट चौधरी, मंत्री दिलीप जायसवाल, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और पांच बार के विधायक संजीव चौरसिया को मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर देखा जा रहा है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






