
समुद्र में करोड़ों टन मिट्टी डालकर नया 'शहर' बसाने जा रहा ये देश!
AajTak
समुद्र में करोड़ो टन मिट्टी डालकर डेनमार्क द्वारा नए शहर को बसाया जाएगा. देश की संसद ने इस प्रोजेक्ट के लिए मंजूरी दे दी है.
समुद्र में करोड़ो टन मिट्टी डालकर डेनमार्क द्वारा नए शहर को बसाया जाएगा. देश की संसद ने इस प्रोजेक्ट के लिए मंजूरी दे दी है. इस नए शहर में 35 हजार लोगों को रहने के लिए घर मिल सकेंगे. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक आधुनिक शहर की तर्ज पर यहां सारी सुविधाएं मिलेंगी. कृत्रिम द्वीप का निर्माण कोपेनहेगन बंदरगाह को समुद्र के बढ़ते जल स्तर से बचाने के लिए किया जा रहा है. (फोटो-DANISH-GOVERNMENT) लिनेटहोम नाम के इस विशाल द्वीप को रिंग रोड, टनल और मेट्रो लाइन के माध्यम से डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन से जोड़ा जाएगा, जिसका आकार एक वर्ग मील यानी 2.6 वर्ग किलोमीटर होगा. यदि सब कुछ सही रहा तो इस परियोजना पर इस साल के अंत तक काम शुरू हो जायेगा. (फोटो-DANISH-GOVERNMENT) समुद्र में शुरू की जाने वाली इस परियोजना को लेकर पर्यावरणविदों की राय अलग है. वे इसके निर्माण से संभावित प्रभाव को लेकर चिंतित हैं. माना जा रहा है कि उनके विरोध का सामना भी करना पड़ सकता है. वहीं इस परियोजना को लेकर सुरक्षा के मानकों पर विशेष तौर से ध्यान दिया जा रहा है. (फोटो-RTX)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










