
समुद्र किनारे बैठी मां-बेटी, अचानक आई लहर ने सब बदल दिया, 90 सेकंड की सांसें थाम देने वाली जंग
AajTak
कहते हैं, समुद्र में जाने से पहले लहरों के स्वभाव को समझना बेहद जरूरी है, वरना एक छोटी-सी चूक बड़ा हादसा बन सकती है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए.
कहते हैं, समुद्र में जाने से पहले लहरों के स्वभाव को समझना बेहद जरूरी है, वरना एक छोटी-सी चूक बड़ा हादसा बन सकती है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए.
वीडियो में दिखता है कि एक महिला अपनी बच्ची के साथ समुद्र किनारे बैठी हुई है. तभी अचानक एक तेज लहर आती है, जो दोनों का संतुलन बिगाड़ देती है. वे फिसलकर समुद्र में गिर जाती हैं. शुरुआत में यह सब उन्हें मजाकिया लगता है और वे मुस्कुराते हुए दिखाई देती हैं. लेकिन लहरें इतनी शक्तिशाली होती हैं कि किनारे पर आने के बावजूद वे खुद को संभालने में नाकाम रहती हैं.
दोनों अपनी पूरी ताकत लगाकर लहरों से बचने की कोशिश करती हैं, लेकिन लहरें बार-बार उन्हें खींचकर फेंक देती हैं. वीडियो में कई बार ऐसा लगता है कि वे शायद बाहर निकलने में सफल न हो पाएं.
देखें पूरा 90 सेकेंड का दिल दहला देने वाला वीडियो
महिला और बच्ची खुद को संभालने और लहरों से बाहर निकलने की पूरी कोशिश करती हैं, लेकिन लहरें उन्हें अपनी मर्जी से इधर-उधर घसीटती रहती हैं। वीडियो देखकर ऐसा लगता है जैसे लहरों के चंगुल से बच निकलना लगभग असंभव है।
1.5 मिनट का यह खौफनाक वीडियो अब तक 17 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. सोशल मीडिया यूजर्स इस पर लगातार कमेंट कर रहे हैं. किसी ने कहा, लहरें बहा भी ले गईं और किनारे पर छोड़ भी दिया, तो किसी ने लिखा, 'इतनी तेज लहरों के बीच किनारे बैठना बेहद खतरनाक है.' वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है, 'अब उन्हें समुद्र की ताकत का अंदाजा हो गया होगा.'

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











