
समीर वानखेडे अब भी Aryan Khan केस पर करेंगे काम? देखें क्या बोले विजिलेंस अधिकारी
AajTak
एनसीबी के चीफ विजिलेंस अधिकारी डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह, जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े से जुड़े मामले की जांच कर रहे हैं. वानखेड़े पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. समीर वानखेड़े पर पहला आरोप लगाया है महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने जिन्होंने कहा है कि एनसीबी अधिकारी मुस्लिम हैं और उन्होंने अपने बिरथ सर्टिफिकेट में फर्जीवाड़ा करके नौकरी पायी है. समीर ओर दूसरा आरोप प्रभाकर सेल ने लगाया है जो आर्यन खान केस का स्वतंत्र गवाह है. प्रभाकर ने एनसीबी पर 25 करोड़ की उगाही का आरोप लगाया है. समीर वानखेड़े की जांच कर रहे अधिकारी ने आजतक से एक्सक्लूसिव बात की और बताया कि मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की गयी है. देखें और क्या बोले ज्ञानेश्वर सिंह.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











