
समान नागरिक संहिता पर AAP के स्टैंड से कांग्रेस को दिख रहा मौका, दिल्ली में चलेगी यह दांव
AajTak
आम आदमी पार्टी की ओर से समान नागरिकता कानून को लेकर स्टैंड लिए जाने के बाद अब कांग्रेस की नजर दिल्ली के अल्पसंख्यक वोटर्स पर है. कांग्रेस के सीनियर नेता ने कहा कि पार्टी अल्पसंख्यक वोट वापस लाने का मौका नहीं गंवाएगी.
प्रधानमंत्री मोदी ने जब से समान नागरिक संहिता का जिक्र किया है, हर राजनीतिक दल की ओर से इसको लेकर प्रतिक्रिया आ चुकी है. कोई दल इसका समर्थन कर रहा है तो इसके विरोध में खड़ा है. इस बीच आम आदमी पार्टी की ओर से भी यूसीसी को 'सैद्धांतिक' समर्थन करने के लिए कहा गया है. वहीं AAP की ओर से आए इस बयान को देखते हुए दिल्ली में कांग्रेस अपने खोये हुए वोटबैंक वापस लाने पर विचार कर रही है.
AAP नेता के बयान के बाद कांग्रेस दिल्ली में अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में अपना खोया हुआ वोटबैंक वापस लाने पर विचार कर रही है. दिल्ली कांग्रेस के नेताओं ने AAP द्वारा यूसीसी को समर्थन देने के सवालों का जवाब नहीं दिया, लेकिन पार्टी के सूत्रों ने कहा कि वह अल्पसंख्यक वोट वापस लाने का मौका नहीं गंवाएगी.
दिल्ली में कांग्रेस के सीनियर लीडर ने कहा, "पार्टी यूसीसी के मसौदे का इंतजार कर रही है, लेकिन उसने अपने कैडर के बीच एक आंदोलन शुरू कर दिया है और यह 'सैद्धांतिक रूप से' मौजूदा अधिकारों की बुनियादी संरचना में किसी भी बदलाव के खिलाफ है. बीजेपी ने यूसीसी का प्रस्ताव रखा है और आम आदमी पार्टी बिना पढ़े ही इसका समर्थन कर रही है. यह कांग्रेस पार्टी के लिए अपना खोया हुआ अल्पसंख्यक वोटबैंक वापस पाने का एक अवसर है."
UCC को लेकर AAP ने क्या कहा था?
आम आदमी पार्टी के संगठन महासचिव और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने इंडिया टुडे से बात करते हुए था कि पार्टी यूसीसी का 'सैद्धांतिक' रूप से समर्थन करती है. उन्होंने कहा, "संविधान के अनुच्छेद 44 में कहा भी गया है कि देश में समान नागरिक संहिता होनी चाहिए." हालांकि पाठक ने कहा कि पार्टी का मानना है कि इसे लागू करने से पहले सभी धर्मों और राजनीतिक दलों के साथ चर्चा के बाद आम सहमति बनाई जानी चाहिए.
बता दें कि समान नागरिक संहिता पर आम आदमी पार्टी का रुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव पर जोर देने के एक दिन बाद आया है. पीएम मोदी ने भोपाल में बीजेपी के अपना बूथ-सबसे मजबूत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस पर चर्चा शुरू की थी.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







