
समाजवादी सांसद के घर पहुंचे अखिलेश, राणा सांगा मामले पर दिया समर्थन
AajTak
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आग्रा में राणा सांगा मामले में विवादों में घिरे सांसद रामजी लाल सुमन से मुलाकात की. अखिलेश ने सुमन का खुला बचाव करते हुए करणी सेना की धमकी और तोड़फोड़ पर सरकार को घेरा. उन्होंने कहा, 'जिस समय मैंने आने का फैसला लिया था उस समय मैंने यही कहा था कि हमें कोई प्रदर्शन नहीं करना है.'

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











