
समर्थक भावुक, कैपिटल हिल के बाहर भारी भीड़... वॉशिंगटन से Aajtak की ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के लिए अमेरिका में गर्मजोशी देखी जा रही है. सड़कों पर ट्रंप समर्थकों की भारी भीड़ नजर आ रही है. ट्रंप के इस शपथ ग्रहण की पूरी कवरेज के लिए आजतक की टीम भी ग्राउंड पर है. अंजना ओम कश्यप, गौरव सांवत और रोहित शर्मा अमेरिका से शपथ ग्रहण की हर पल की अपडेट दे रहे हैं.
अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के लिए अमेरिका में गर्मजोशी देखी जा रही है. सड़कों पर ट्रंप समर्थकों की भारी भीड़ नजर आ रही है. ट्रंप के इस शपथ ग्रहण की पूरी कवरेज के लिए आजतक की टीम भी ग्राउंड पर है. अंजना ओम कश्यप, गौरव सांवत और रोहित शर्मा अमेरिका से शपथ ग्रहण की हर पल की अपडेट दे रहे हैं. आइए जानते हैं कि अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाले ट्रंप को लेकर वाशिंगटन में कैसा माहौल है...
अमेरिका के हर हिस्से से शपथ ग्रहण में पहुंचे लोग..
ट्रंप के शपथ ग्रहण को लेकर अमेरिका में काफी उत्साह है. वाशिंगटन में इस कार्यक्रम में शरीक होने के लिए देश के हर हिस्से से लोग पहुंचे हैं. अंजना ओम कश्यप ने जब वहां के लोगों से ट्रंप के बारे में बातचीत की तो कई लोग भावुक दिखे. महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी में उत्साह देखने को मिला. वाशिंगटन की सड़कों पर कई लोग नाच रहे हैं. कुछ लोग ट्रंप के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं. कुछ ट्रंप के आने से इतने उत्साहित हैं कि उनके आंखों में आंसू हैं.
भारत के साथ संबंधों को लेकर क्या बोले अमेरिकी
अमेरिकी लोगों में भारत के साथ अगले 4 साल में संबंधों के और सुधरने की उम्मीद है. एक समर्थक ने बातचीत में कहा कि ट्रंप और मोदी अच्छे दोस्त हैं. उन्हें उम्मीद है कि ट्रंप के अगले 4 साल के कार्यकाल में दोनों देशों में और ज्यादा नजदीकी देखने को मिलेगी.
यह भी पढ़ें: ट्रंप के लिए PM मोदी ने भेजा खास लेटर, शपथ ग्रहण के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को पत्र सौंपेंगे जयशंकर

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.








