
समंदर में INS Kochi का पराक्रम... हौती मिसाइल अटैक का शिकार बने ऑयल शिप को बचाने उतरी इंडियन नेवी
AajTak
भारतीय नौसेना ने एक बार फिर 22 भारतीयों समेत 30 लोगों को हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमले के बाद रेस्क्यू किया है. लाल सागर के पास मौजूद स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर INS Kochi ने इमरजेंसी कॉल मिलते ही एक्शन लिया. आइए जानते हैं इस युद्धपोत की ताकत और नौसेना ने अब तक ऐसे कितने मिशन किए.
अरब सागर में हूती विद्रोहियों ने पनामा के झंडे वाले कच्चे तेल के टैंकर MV Andromeda Star पर मिसाइल दागी. इस टैंकर पर 22 भारतीयों समेत 30 क्रू मेंबर थे. टैंकर ने तुरंत इमरजेंसी मदद मांगी. सबसे नजदीक मौजूद भारतीय नौसेना के आईएनएस कोच्ची (INS Kochi) ने तुरंत एक्शन लिया. घटना 26 अप्रैल 2024 की है.
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने यमन से तीन एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइलें दागी. टारगेट लाल सागर में मौजूद व्यवसायिक पोत माइशा और एमवी एंड्रोमेडा स्टार था. एमवी एंड्रोमेडा स्टार पनामा के झंडे वाला जहाज है, जिसका संचालन सेशेल्स करता है.
यह भी पढ़ें: भारत में बनेगी वो मिसाइल, जिससे इजरायल ने किया था ईरान पर हमला
मिसाइल से जहाज पर ज्यादा नुकसान नहीं हुआ. लेकिन तत्काल भारतीय नौसेना के स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर INS Kochi टैंकर की मदद के लिए पहुंचा. सभी क्रू मेंबर्स को रेस्क्यू किया. इस दौरान नौसैनिक हेलिकॉप्टर से आसमानी रेकी की गई. आसपास के स्थिति को समझने के बाद लोगों को बचाया गया.
नौसेना की एक्सप्लोसिव ऑर्डनेंस डिस्पोजल टीम ने टैंकर पर हुए मिसाइल हमले वाली जगह की जांच की. इसे रेसिडुअल रिस्क एसेसमेंट कहते हैं. नौसेना ने बताया कि 22 भारतीयों समेत सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं. जहाज को उसकी अगली यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










