
समंदर में बड़ा हादसा, यूरोप जा रही नाव लीबिया में डूबी, 61 लोगों की मौत
AajTak
अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लीबिया के पास हुए नाव दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित 61 शरणार्थी डूब गए. ये सभी लोग नाइजीरिया, गाम्बिया और अन्य अफ्रीकी देशों से थे.
उत्तरी अफ्रीकी देश लीबिया में एक नाव डूबने से 61 शरणार्थियों की जान चली गई है. लीबिया स्थित इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन ने कहा है कि नाव में कुल 86 लोग सवार थे.
इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) ने कहा है कि माना जा रहा है कि लीबिया के उत्तर-पश्चिमी तट जुवारा से रवाना होने के बाद नाव ऊंची लहरों का शिकार हो गई. जिससे नाव में सवार 61 लोग डूब गए. ये सभी लोग नाइजीरिया, गाम्बिया और अन्य अफ्रीकी देशों से थे. जो लीबिया और ट्यूनीशिया के रास्ते इटली जा रहे थे. इटली के रास्ते यूरोप पहुंचने के लिए ये लोग खतरनाक समुद्री यात्राओं का जोखिम उठाते हैं.
IOM के अनुसार, नाव में सवार लोगों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे. इनमें से 25 लोगों को बचाया गया है. बचे हुए लोगों को लीबिया के डिटेंशन सेंटर में रखा गया है. बचे हुए सभी लोगों को चिकित्सा सहायता दी गई है और सभी अच्छी स्थिति में हैं.
एक साल में 2200 से अधिक लोगों की मौत
इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन के प्रवक्ता फ्लेवियो डि जियाकोमो के अनुसार, इस साल भूमध्यसागरीय प्रवासी मार्ग से आने वाले 2250 से अधिक लोगों की मौत डूबने की वजह से हुई है. यह भयानक आंकड़ा दिखात है कि समुद्र में लोगों की जान बचाने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं.
Un naufragio al largo della Libia ha provocato 61 dispersi. I #migranti erano partiti in 86 da Zwara. Sono oltre 2250 le persone che hanno perso la vita nel Med. Centrale quest'anno. Un numero drammatico che purtroppo dimostra che non si fa abbastanza per salvare vite in mare.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








