
'सभी 9 सीटों पर सपा के सिंबल पर लड़ेंगे गठबंधन के प्रत्याशी', उपचुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
AajTak
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बड़ा दावा किया है. अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सभी 9 सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सपा के पार्टी सिंबल 'साइकिल' पर चुनाव लड़ेंगे.
यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सपा-कांग्रेस में सीट शेयरिंग को लेकर मामला उलझता ही जा रहा है. इसी बीच बुधवार देर रात सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बड़ा दावा किया है. अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सभी 9 सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सपा के पार्टी सिंबल 'साइकिल' पर चुनाव लड़ेंगे.
अखिलेश यादव ने किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव ने पोस्ट में कहा, '‘बात सीट की नहीं जीत की है’ इस रणनीति के तहत ‘इंडिया गठबंधन’ के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ के निशान पर चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है. इंडिया गठबंधन इस उपचुनाव में, जीत का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है. कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ आने से समाजवादी पार्टी की शक्ति कई गुना बढ़ गयी है. इस अभूतपूर्व सहयोग और समर्थन से सभी 9 विधानसभा सीटों पर ‘इंडिया गठबंधन’ का एक-एक कार्यकर्ता जीत का संकल्प लेकर नयी ऊर्जा से भर गया है.'
उन्होंने आगे लिखा, 'ये देश का संविधान, सौहार्द और PDA का मान-सम्मान बचाने का चुनाव है. इसीलिए हमारी सबसे अपील है : एक भी वोट न घटने पाए, एक भी वोट न बँटने पाए. देशहित में ‘इंडिया गठबंधन’ की सद्भाव भरी ये एकता और एकजुटता आज भी नया इतिहास लिखेगी और कल भी.'
अखिलेश के इस ऐलान के क्या हैं मायने
जैसे की आशंका जताई जा रही थी मन माफिक और मन मुताबिक सीटें न मिलने की वजह से कांग्रेस पार्टी ने उपचुनाव को लड़ने से इनकार कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी हारी हुई हुई सीट पर दांव नहीं लगाना चाहती थी, अखिलेश यादव ने कांग्रेस के लिए गाजियाबाद और खैर की सीट छोड़ी थी, जिसे सभी राजनीतिक जानकार और कांग्रेस पार्टी भी ऐसी सीट मान रही थी जिसे जीतना लगभग नामुमकिन था क्योंकि भाजपा पिछले कई बार से इन दोनों सीटों को जीतती आ रही थी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











