
'सभी ने सत्ता का सुख भोगा, डीके शिवकुमार को CM की कुर्सी सौंप दें सिद्धारमैया...', बोले वोक्कालिगा के प्रमुख संत
AajTak
उन्होंने केम्पेगौड़ा जयंती के मौके पर कहा कि सिद्धारमैया पहले से ही सत्ता में है. भविष्य में सिद्धारमैया को कुर्सी डीके शिवकुमार को देनी चाहिए. मैं सिद्धारमैया से गुजारिश करता हूं कि उन्हें शिवकुमार को सत्ता सौंप देनी चाहिए. ऐसा तभी हो सकता है, जब सिद्धारमैया इसके लिए तैयार हो.
कर्नाटक में वोक्कालिगा समुदाय से ताल्लुक रखने वाले संत चंद्रशेखर स्वामी ने मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि राज्य में हर कोई मुख्यमंत्री बन गया है और सत्ता का सुख सभी ने भोगा है लेकिन डीके शिवकुमार अभी तक मुख्यमंत्री नहीं बन पाए हैं.
उन्होंने केम्पेगौड़ा जयंती के मौके पर कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पहले से ही सत्ता में है. भविष्य में सिद्धारमैया को कुर्सी डीके शिवकुमार को देनी चाहिए. मैं सिद्धारमैया से गुजारिश करता हूं कि उन्हें शिवकुमार को सत्ता सौंप देनी चाहिए. ऐसा तभी हो सकता है, जब सिद्धारमैया इसके लिए तैयार हो.
उन्होंने कहा कि मैं दोबारा सिद्धारमैया से अनुरोध करता हूं कि कृपया डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाएं.
बता दें कि पिछले साल राज्य में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार में ठन गई थी. डीके शिवकुमार पार्टी के राज्य यूनिट के अध्यक्ष थे और उनके नेतृत्व में ही कांग्रेस को बड़ी जीत मिली थी. इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद पर दावा ठोका था. हालांकि पार्टी हाईकमान ने सिद्धारमैया के चेहरे पर मुहर लगाई और इससे पहले डीके शिवकुमार को मनाने के तमाम प्रयास किए गए. फिर उन्हें राज्य का डिप्टी सीएम नियुक्त किया गया.
वोक्कालिगा समुदाय के सबसे बड़ा चेहरा
डीके वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं. कर्नाटक की सियासत में वोक्कालिगा समुदाय को लिंगायत के बाद दूसरी किंगमेकर मानी जाती है. जेडीएस प्रमुख देवगौड़ा इसी समुदाय से आते हैं. कर्नाटक में अब तक 6 मुख्यमंत्री वोक्कालिगा समुदाय के बने हैं. वोक्कालिगा समुदाय को कांग्रेस के खेमे में लाने की जिम्मेदारी डीके शिवकुमार पर रही है. वे 2008 में रामनगर जिले के कनकपुरा विधानसभा सीट से पहली बार कांग्रेस विधायक बने थे. उसके बाद 2013 में उन्होंने इसी सीट से रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी. वे अब तक लगातार 8 बार इस सीट से विधायक चुने गए.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







