
सब महाराष्ट्र-झारखंड में व्यस्त रहे, यूपी उपचुनाव में योगी आदित्यनाथ ने खेला कर दिया । Opinion
AajTak
उत्तर प्रदेश मे 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से उत्तर प्रदेश के भविष्य की राजनीति जुड़ी हुई है. यह न केवल अखिलेश यादव बल्कि योगी आदित्यनाथ के लिए भी जीवन मरण का भी प्रश्न है. रूझानों के अनुसार तो योगी आदित्यनाथ ने कमाल कर दिया है.
उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव इस बार योगी आदित्यनाथ के लिए जीवन मरण का प्रश्न बन गया था. पर जिस तरह के रुझान आ रहे हैं उससे यही लगता है कि योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में कमाल कर दिया है. खबर लिखे जाने तक सिर्फ करहल और सीसामऊ में समाजवादी पार्टी बीजेपी से आगे है. शेष सभी सीटों पर बीजेपी अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी से आगे चल रही है. फिलहाल लोकसभा चुनावों में जिस तरह की फजीहत बीजेपी और योगी को सहनी पड़ी थी अब शायद उपचुनावों के परिणाम उस ट्रॉमा से पार्टी को बाहर निकल सके. योगी ने लोकसभा चुनावों के तुर्ंत बाद ही ठान लिया था कि उपचुनावों की सभी सीटें जीतनी हैं और उन्होंने यह कर दिखाया. फिलहाल यह कैसे संभव हुआ आइये देखते हैं.
1- बीजेपी ने एकजुट हो कर मोर्चा संभाला
भारतीय जनता पार्टी की अंदरूनी कलह का असर इन चुनावों में नही्ं दिखा. सभी ने एकजुट होकर जमकर प्रचार किया. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि चुनाव के अंतिम हफ्ते में योगी ने 5 दिन में 15 रैली की. योगी सरकार ने नौ सीटों पर सरकार के 30 मंत्रियों की टीम-30 को मैदान में उतारा था. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी सभी नौ सीटों पर एक-एक चुनावी सभा को संबोधित किया. उनका पूरा जोर फूलपुर और मझवां सीट पर रहा है. उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी उपचुनाव में नौ सीटों पर एक-एक रैली की. दूसरी ओर आरएसएस भी इस बार पूरे जोर शोर के साथ बीजेपी प्रत्याशियों के प्रचार में लगा हुआ था. लोकसभा चुनावों के दौरान आरएसएस की नामौजूदगी का नतीजा रहा कि बीजेपी को बड़े पैमाने पर नुकसान उठाना पड़ा था.
2- बंटेंगे तो कटेंगे का नारा और स्थानीय राजनीति
योगी आदित्यनाथ का नारा बंटेंगे तो कटेंगे की चर्चा यूपी से अधिक महाराष्ट्र के चुनावों में थी.उत्तर प्रदेश में इस नारे की चर्चा ही नहीं होती विशेषकर उपचुनावों में तो बिल्कुल भी नहीं . पर इस नारे को जीवनदान यूपी में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने दे दी.अखिलेश यादव और उनकी पार्टी ने इस नारे को खिल्ली समझ कर इसका खूब मजाक उड़ाया. ये केवल अपने कोर वोटर्स को खुश करने के लिए किया गया पर उल्टा पड़ गया. दूसरी ओर योगी आदित्यनाथ ने लगातार कानून व्यवस्था और बेरोजगारी पर अपने को फोकस रखा. पुलिस की वैकेंसी आई और परीक्षा हुआ उसका रिजल्ट भी आया. छात्रों की मांग पर एक परीक्षा को कैंसल किया गया तो नॉर्मलाइजेश पर रोक भी लगाई गई. योगी आदित्यनाथ तमाम आलोचनाओं के बाद भी बुलडोजर न्याय और एनकाउंट न्याय पर अडिग रहे. जो उनकी यूएसपी बन चुकी है. जाहिर है कि योगी आदित्यनाथ की यही शैली लोगों को पसंद आती है.
3- अखिलेश के 'PDA' पर बीजेपी का ओबीसी फर्स्ट भारी पड़ा

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









