
सबसे बड़ा रुपैया... पाकिस्तान आए वर्ल्ड बैंक चीफ अजय बंगा कैसे बन गए 'पिया'
AajTak
'बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया...', वर्ल्ड बैंक चीफ अजय बंगा के पाकिस्तान पहुंचने के बाद वहां कुछ ऐसा ही हो रहा है. उनके स्वागत में जो गाने बजाए गए, उसे सुनकर लोग सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जमकर खिल्ली उड़ा रहे हैं.
पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक से अरबों कर्ज ले रखा है और हमेशा कर्जे के लिए वह टकटकी लगाए रहता है. पाकिस्तान की इस कर्जखोरी को लेकर वैश्विक स्तर पर भी उनकी कई बार किरकिरी हो चुकी है. अब एक बार फिर से वहां कुछ ऐसा हो रहा है कि लोग सोशल मीडिया पर भारत के इस पड़ोसी देश का मजाक उड़ा रहे हैं. खिल्ली उड़ाने वालों में ज्यादातर पाकिस्तान के नागरिक ही शामिल हैं.
दरअसल, इन दिनों वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट पाकिस्तान पहुंचे हुए हैं. वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष कोई और नहीं भारतीय मूल के अजय बंगा हैं. बंगा के पिता हरभजन सिंह बंगा, भारतीय सेना में अफसर थे. अब बंगा के स्वागत में 'मेरा पिया घर आया...' गाना बजाया जा रहा है. इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है. अब पाकिस्तान की इस हरकत पर लोग मजे ले रहे हैं. कुछ यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि जिस अजय बंगा के परिवार को पाकिस्तान से भारत जाने को कहा गया था. अब उसी बंगा को पाकिस्तानी अपना 'पिया' बताकर उनके सामने कटोरा लेकर खड़े हैं.
सरगोधा के पास है वर्ल्ड बैंक प्रेसिडेंट पैतृक घर वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट अजयपाल सिंह बंगा या अजय बंगा पाकिस्तान यात्रा पर हैं. मंगलवार को उन्होंने पंजाब प्रांत के खुशब जिले का दौरा किया. बंगा खुशब शहर स्थित 'गली सिखान वाली' पहुंचे थे. क्योंकि ये उनका पैतृक घर है. विभाजन से पहले बंगा का परिवार यहीं रहता था. बंगा के पिता हरभजन सिंह का जन्म और पालन-पोषण पाकिस्तान के इसी खुशब शहर में हुआ था. बंगा अपने उसी पैतृक घर को देखने पाकिस्तान पहुंचे हुए थे. खुशब पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस और मियांवली के बीच झेलम के किनारे बसा हुआ है. इसे 'सैनिकों का शहर' भी कहा जाता है.
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय बंगा को पाकिस्तान में 'भूमिपुत्र' के रूप में उनका स्वागत किया गया. हद तो तब हो गई जब उन्हें उसी घर के दस्तावेजों की कॉपी स्मृति चिह्न के तौर पर देकर सम्मानित किया गया, जिस घर से उनके परिवार को बाहर निकालकर भारत भेज दिया गया था.
खुशब शहर में बंगा का स्वागत ऐसे किया गया जैसे कोई बारात आई हो. बंगा के काफिले के आगे आगे घुड़सवार और बैंड बाजे वाले चल रहे थे. वहीं बैंड वाले 'मेरा पिया घर आया ओर राम जी...' की धुन बजाए आगे-आगे चले जा रहे थे. हद तो ये हो गई कि शहर की दीवारों को पर भी बंगा की तस्वीरें उकेर कर हिंदी और पंजाबी में अजय बंगा की शान में कशीदे लिखे गए थे. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
लोग बोले- चापलूसी की भी हद होती है मजेदार बात ये है कि इसे ट्रोल करने वाले अधिकतर पाकिस्तानी यूजर ही है. वीडियो पर सबसे पहले शकील खोखर नाम के एक यूजर का रिएक्शन दिखता है. उसने लिखा है - चापलूसी एट इट्स बेस्ट. इसने अपने बायो में खुद को लाहौर और लंदन का रहने वाला बताया है. वहीं पाकिस्तान के ही शोएब नाम के एक यूजर ने लिखा है - एक आम आदमी जो सिर्फ एक बैंक कर्मचारी है उसके साथ इतना प्रोटोकॉल क्यों है? गरीब जनता को बेकार टोकन के लिए क्यों परेशान किया जा रहा है?

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








