
'सबसे बुरे अनुभव में बदला Ola कैब बुकिंग, बीच हाईवे पर कार से किया बाहर', शख्स का आरोप
AajTak
एक शख्स ओला कैब बुक करता है, फिर रास्ते में आ आते हैं दो लोग, इसके बाद दोनों उनके परिवार वालों से कैब से उतरने के लिए भी कहते हैं.
एक शख्स का ट्वीट वायरल हो गया है जिसमें उसने ओला कैब को लेकर बुरे अनुभव का जिक्र किया है. इस शख्स ने अपनी पीड़ा बयां करते हुए कहा कि बीच रास्ते में ओला कैब बदमाशों ने रोक ली.
बदमाशों ने उनके परिवार को कैब से उतरने के लिए कहा. ओला कैब्स ने भी सोशल मीडिया पर इस मामले में माफी मांगी है. ट्विटर यूजर विकास गौड़ा ने पूरी कहानी सिलसिलेवार तरीके से बयां की है. उन्होंने कई ट्वीट किए है.
विकास ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'ओला कैब्स बुक करने से हर हाल में बचें. मैंने एक आउटस्टेशन ट्रिप बुक की थी. करीब डेढ़ घंटे की ट्रिप के बाद कुछ बदमाश दोपहिया वाहन पर आते हैं और कार रोक लेते हैं. ये बदमाश (कलेक्शन एजेंट) ड्राइवर को धमकाते हैं और उससे बाकी की किश्त देने के लिए कहते हैं. किश्त न देने पर गाड़ी को जब्त करने की धमकी देते हैं, वे मेरे परिवार को भी कार से बाहर निकलने के लिए कहते हैं.' विकास ने इस घटना को सबसे बुरा अनुभव करार दिया.
विकास ने आगे बताया कि इस दौरान वह लगातार ओला की इमरजेंसी टीम से बात कर रहे थे. लेकिन, कई लोगों से बात करने के बावजूद कोई भी उन्हें संतोषजनक उत्तर नहीं दे रहा था. विकास के मुताबिक, ओला की तरफ से भी जिसने भी उनसे बात की वो यही बता रहे थे कि ये 'आउटस्टेशन बुकिंग' है. ऐसे में आप कोई नई बुकिंग कर लें और हम आपकी कोई मदद नहीं कर पाएंगे.
ओला की इमरजेंसी सर्विस पर उठाये सवाल... इसके बाद उनके पास फिर से ओला की तरफ से कॉल आई, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिल पाया. विकास ने अपने ट्वीट में ये भी सवाल उठाया कि अगर ये घटना रात में हुई होती और कोई एक ही शख्स ट्रैवल कर रहा होता, तो क्या होता?
विकास ने अपने ट्वीट में ओला की इमरजेंसी सर्विस पर भी सवाल उठाया. साथ ही 'एडिशनल डिस्टेंस फेयर' वसूलने की आलोचना की. कंपनी द्वारा भेजे गए बिल का स्क्रीनशॉट उन्होंने शेयर किया.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











