
सबसे बड़ा जालसाजः 126 फर्जी फर्म, 700 करोड़ का कारोबार और कर डाली 100 करोड़ की टैक्स चोरी
AajTak
सीजीएसटी टीम के अधीक्षक आरडी सिंह के अनुसार 100 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी करने वाला नितिन वर्मा रईसों की जिंदगी जी रहा था. वो विदेशों का सफर कर रहा था. राजनेताओ और मीडिया कर्मियों के बीच नितिन वर्मा ने पैठ बना ली थी.
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में जालसाजी का एक बड़ा मामला सामने आया है. जहां सीजीएसटी टीम ने एक ऐसे शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है, जिसने सरकार को एक दो करोड़ नहीं बल्कि सीधे 100 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया. ये काम उसने फर्जी फर्म बनाकर टैक्स चोरी के जरिए किया.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











