
'सबसे खूबसूरत जगहों में से एक...', CM उमर अब्दुल्ला ने शेयर कीं साबरमती रिवरफ्रंट की फोटोज, PM मोदी ने किया रिएक्ट
AajTak
उमर अब्दुल्ला गुजरात दौरे पर जम्मू-कश्मीर पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहुंचे हैं. उन्होंने ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में हिस्सा लिया और गांधीनगर में पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र और गुजरात, घरेलू पर्यटन के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण राज्य हैं.
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला इन दिनों गुजरात दौरे पर हैं. उन्होंने अहमदाबाद और गांधीनगर में आयोजित ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में हिस्सा लिया. दौरे का उद्देश्य राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देना है. उन्होंने साबरमती रिवरफ्रंट पर सुबह की दौड़ लगाते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं.
उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर लिखा, "अहमदाबाद में एक पर्यटन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान मैंने यहां होने का फायदा उठाते हुए अपनी सुबह की दौड़ मशहूर साबरमती रिवरफ्रंट पर पूरी की. यह दौड़ने के लिए सबसे शानदार जगहों में से एक है और इतनी बड़ी संख्या में वॉकरों और धावकों के साथ इसे साझा करना सुखद रहा. मैं यहां की अद्भुत अटल फुट ब्रिज के पास से भी दौड़ा."
उमर अब्दुल्ला के इस ट्वीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "कश्मीर से केवड़िया तक! यह देखकर अच्छा लगा कि उमर अब्दुल्ला जी ने साबरमती रिवरफ्रंट पर दौड़ का आनंद लिया और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा किया. उनका यह दौरा एकता का महत्वपूर्ण संदेश देता है और हमारे देशवासियों को भारत के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करने के लिए प्रेरित करेगा."
पर्यटन को बढ़ावा देने गुजरात पहुंचे उमर अब्दुल्ला
बता दें कि उमर अब्दुल्ला गुजरात दौरे पर जम्मू-कश्मीर पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहुंचे हैं. उन्होंने ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में हिस्सा लिया और गांधीनगर में पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र और गुजरात, घरेलू पर्यटन के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण राज्य हैं और “हम सिर्फ यही संदेश लेकर आए हैं कि जम्मू-कश्मीर पर्यटन के लिए पूरी तरह खुला है. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से उनकी मुलाकात हुई, जो स्वयं हाल ही में कश्मीर का दौरा कर चुके हैं."
पहलगाम आतंकी हमले के बाद टूरिज्म पर असर और सुधार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











